राहुल गांधी की तेलंगाना में 'पदयात्रा' शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 मई 2015

राहुल गांधी की तेलंगाना में 'पदयात्रा' शुरू


rahul-gandhi-telangana-march-starts
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने खराब फसल के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवार वालों को सांत्वना देने के लिए शुक्रवार को तेलंगाना के अदिलाबाद जिले में 'पदयात्रा' की शुरुआत की। राहुल गुरुवार रात महाराष्ट्र के नांदेड़ पहुंचे थे, जहां से वह निर्मल आए हैं और शुक्रवार सुबह यहां से चार किलोमीटर दूर कोरातिकल गांव से पदयात्रा शुरू की। कांग्रेस नेता दो मई को फसल की बर्बादी के कारण खुदकुशी कर लेने वाले किसान वेल्मा राजेश्वर के घर गए। उन्होंने किसान की पत्नी और बच्चे से मुलाकात की तथा उनके प्रति संवेदना जताई।

राहुल से किसान के परिवार ने तेलुगू में बात की, जबकि कांग्रेस पार्टी के तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने उन्हें उनकी समस्या को समझाने में मदद की। कांग्रेस नेता ने परिवार को एक लाख रुपये की वित्तीय मदद भी दी।  सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ राहुल फिर लक्ष्मणानंद गांव दो किसानों के परिवार वालों से मिलने गए, जिन्होंने खुदकुशी कर ली थी। वह पदयात्रा में 12 किलोमीटर के दायरे में पांच गांवों का दौरा करेंगे। वह किसानों से मिलेंगे तथा खेतों का भी दौरा किया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष वडियाल में एक बैठक को संबोधित करेंगे, जहां उनकी पदयात्रा का अंत होगा। राहुल हैदराबाद आकर निर्मल जाने वाले थे, लेकिन अंतिम क्षण में उनका कार्यक्रम बदल गया। वह गुरुवार रात सात बजे के करीब नांदेड़ पहुंचे और सड़क मार्ग से निर्मल के लिए रवाना हुए। वह रात 10 बजे निर्मल पहुंचे। पदयात्रा में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद हैं। राज्य की सभी 119 विधानसभाओं से करीब 200-200 कार्यकर्ता इसमें हिस्सा ले रहे हैं। आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद यह राहुल का पहला तेलंगाना दौरा है।

कोई टिप्पणी नहीं: