झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (13 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 13 मई 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (13 मई)

जिले  में सदस्यता महा अभियान को लेकर समीखा बैठक का हुआ आयोजन
  • 15 मई को  पेटलावद में होगी जिला स्तरीय कार्यषाला 

jhabua news
झाबुआ---भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में महासदस्यता अभियान के प्रभारी अजय कुष्वाह की उपस्थिति में जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, विधायक झाबुआ शांतिलाल बिलवाल, विधायक थांदला कलसिंह भाबर, जिला प्रभारी विजय नायर की उपस्थिति में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिले के सभी 11 मण्डलों के अध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के मंडल प्रभारियों सहित भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा,नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया, पुरूषोत्तम प्रजापति, मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार, बंटी डामोर, मेजिया कटारा, कमलेष डामोर, संजयषाह, राजमल चोपडा, भूरू चैहान, मुकेष मेहता, संजय कहार, शांतिलाल पालिवाल, संतोष लाखन, संदीप पिपाडा,राजेष जैन, श्रीमती संगीता सोनी, षंकरलाल राठौर, मांगीलाल दुर्गेष्वर, बबलू सकलेचा सहित बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे । बैठक में जिला भाजपाध्यक्ष शैलेष दुबे एवं अजय कुष्वाह द्वारा मंडलवार सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए सहयोग निधि एकत्रिकरण के बारे में मंडलवार समीक्षा करते हुए आवष्यक निर्देष दिये गये । इस  अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि महा जनसंपर्क अभियान को लेकर प्रदेष भाजपा के निर्देषानुसार आगामी 15 मई को पेटलावद में दोपहर 1 बजे से  जिला स्तरीय कार्यषाला का आयोजन किया गया है जिसमें  जिले में निवास रत सभी प्रदेष एवं जिला स्तरीय भाजपा पदाधिकारियों, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं जिला संयाजकों एवं पदाधिकारियों, मंडल के सभी पदाधिकारियों, पालक संयोजक,विस्तारक, नगरपालिका एवं नगर परिषदों के अध्यक्षों , मंडी समितियों के अध्यक्षों गा्रम व नगर केन्द्रों के पदाधिकारियों को अनिवार्यरूप  से इस जिला स्तरीय कार्यषाला में सहभागी होना अनिवार्य है । जिला स्तरीय कार्यषाला में इन्दौर के पूर्व महापौर, एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णमूरारी मोघे एवं प्रदेष स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा मार्गदर्षन प्रदान किया जावेगा । श्री दुबे ने सभी सभी संबधितों को अनिवार्य रूप  से इस जिला स्तरीय कार्यषाला में भाग लेने की अपील की है ।

जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर 14 मई को
          
झाबुआ---जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर ग्राम पंचायत कुन्दनपुर जनपद पंचायत रानापुर में आज 14 मई 2015 गुरूवार को आयोजित किया जावेगा। शिविर में जन समस्यााओं का निकराकरण मौंके पर ही किया जाएगा एवं अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 

राज्य बिमारी सहायता निधि से बाबू के वाल्व का आप्रेशन होगा

झाबुआ---म0प्र0 राज्य बिमारी सहायता निधि अंतर्गत श्री बाबु पिता अर्जुन उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सजवानी छोटी तहसील झाबुआ  जिला झाबुआ के एक वाल्व का आॅप्रेशन करवाने के लिए अस्पताल के एस्टीमेट अनुसार 1 लाख 30 हजार राशि स्वीकृत की गई है। इलाज के लिए राशि गोकुलदास हास्पिटल डाॅ. सर्जु प्रसाद मार्ग इंन्दौर 452001 को दी गई है

जिले के सभी बचत बैंक खाता धारको के बीमा करवाये .कलेक्टर
  • बैंकर्स जनपद स्तर पर शिविर लगाकर करे कार्यवाही

jhabua news
झाबुआ---प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योती बीमा योजना मे जिले के सभी बचत बैंक खाता धारको के बीमा करवाये। बैंकर्स अपने सभी बचत बैंक खाता धारको से योजना संबंधी फार्म भरवाकर बीमा करवाये।बीमा करने एवं योजनाओ की जानकारी देने के लिए 20 मई से जनपद एवं ग्रामीण स्तर पर शिविर लगाये। उक्त निर्देश आज 13 मई को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई बैकर्स की बैठक मे कलेक्टर श्रीमती अरूणा गुप्ता ने सभी बैकर्स को  दिये। बैठक में एलडीएम पाण्डे सहित बैंक प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना मे वार्षिक प्रीमियम 12 रूपये मे 2 लाख रूपये तक का दुर्घटना बीमा एवं दुर्घटना जनित स्थायी विकलांगता भी शामिल है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योती बीमा योजना मे वार्षिक प्रीमियम 330 रूपये मे 2 लाख रूपये तक का दुर्घटना बीमा है।उक्त दोनो योजनाओ मे बीमा अवधि 1 जून से 31 मई निर्धारित है। अटल पेंशन योजना सभी ऐसें बचत बैंक खाता धारको के लिए है जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष है। इस योजना मे मासिक पेंशन का निर्धारण 42 रूपये से 210 रूपये प्रतिमाह निवेशानुसार 60 वर्ष की आयु से एक हजार से 5 हजार रूपये तक पेंशन का भुगतान किया जाएगा। योजनाओ मे लाभ लेने के लिए अपनी बैंक शाखा मे जाये और फार्म भरे।

कंट्रोल रूम स्थापित
योजनाओ मे लाभ लेने के लिए जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम दूरभाष क्र 07392..244325 पर संपर्क कर सकते है।

तालाब मे डुबने से मोत

झाबुआ---फरियादी शोभान पिता खेता सिंगाडिया, उम्र 30 वर्ष निवासी भीमपुरी ने बताया कि मृतिका रोशनी पुत्री मकन सिंगाडिया, उम्र 08 वर्ष निवासी भीमपुरी की तालाब के पानी में डुबने से मृत्यु हो गयी। थाना काकनवानी में मर्ग क्र0 18/15, धारा 174 जा0फौ0 का कायम कर विवेचना में लिया गया।

अज्ञात कारण से मोत घाटी मे मिली लाश
           
झाबुआ---फरियादी लुणचन्द्र पिता कान्हा मेडा, उम्र 45 वर्ष निवासी टेमरिया ने बताया कि मृतक कालुसिंह पिता भीमा कटारा, उम्र 45 वर्ष निवासी पत्थरपाडा करवड रोड पर खामडीपाडा घाटी के निचे अज्ञात कारण से मरा पडा मिला। थाना पेटलावद में मर्ग क्र0 23/15, धारा 174 जा0फौ0 का कायम कर विवेचना मे लिया हे।

कोई टिप्पणी नहीं: