किसान विदेश अध्ययन यात्रा के लिए, आवेदन सोमवार तक जमा होंगे
मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना के तहत जिले के कृषकों से आवेदन प्राप्ति की अवधि बढाई गई है किसान भाई अपने भरे हुए आवेदन 18 मई सोमवार तक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक कार्यालय मेें जमा कर सकते है। योजना की जानकारी एवं आवेदन प्रपत्र के प्रारूप हेतु विभाग की बेवसाइट एवं मंडी बोर्ड की बेवसाइट से अपलोड किए जा सकते है। जिला मुख्यालय पर प्राप्त आवेदनांे का परीक्षण 19 मई को किया जाएगा और सुपात्र आवेदनो को 20 मई को राज्य स्तरीय चयन समिति को भेजे जाएंगे। ततसंबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक कार्यालय से अथवा उनके मोबाइल नम्बर 9424386019 से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
डीएल एड पत्राचार पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान विदिशा में डीएल एड प्रथम वर्ष पत्राचार पाठ्यक्रम से करना चाहते है। वे अपने भरे हुए आवेदन 28 मई तक जमा कर प्रवेश ले सकते है। संस्था की प्राचार्या ने बताया कि शासकीय अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है जिसमें जिले के ऐसे समस्त सहायक शिक्षक, गुरूजी, संविदा शिक्षक वर्ग-तीन जो अप्रशिक्षित है वे पत्राचार पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें