झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (14 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 मई 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (14 मई)

एक शाम स्वर्गीय मीना कुमारी के नाम, झाबुआ की बहू देगी इन्दौर में  ठाडे रहियो कार्यक्रम 
  • न्ेापाल भूकंप पीडितों के सहायतार्थ महानगर में देगी कार्यक्रम 

jhabua news
झाबुआ---मीना कुमारी का नाम जेहन में आते ही हसास होता है, खुबसुरती, नजाकत और बेहतरीन अदाकारी का और गुंज उठते है उनके सदाबहार नगमें । मगर मीना कुमारी महत एक अदाकारा ही नही थी वे एक आला दर्जे की शायरा और गायिका भी थी । मीना कुमारी के गीता गजलों  और उनकी जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं से सजी एक शाम ठाडे रहियों का आयोजन हो रहा है । नेपाल भूकंप पीडितों के सहायतार्थ झाबुआ की बहु श्रीमती स्मृति दिलीप आचार्य की यह अनुठी पेषकष उनके ही मधुर स्वरों में 16 मई शनिवार सायंकाल 7-30 बजे से आनन्द मोहन माथुर सभागृह इन्दौर में आयोजित हो रही है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती आषा कैलाष विजयवर्गीय व रमेष मेंदोला रहेगें । श्रीमती स्मृति दिलीप आचार्य कला जगत में झाबुआ का नाम रोषन कर रही है । पूर्व में भी आपके द्वारा कई कार्यक्रमों कों अंजाम दिया गया है उसमें बेगम अख्तर, नूरजहां,फरीदाखान,रेषमा और चित्रासिंह की गजलों पर आधारित आज जाने की जिद् न करों व गीतादत्त की रूहानियत भरे स्वर से सजी गीतमाला ’’ जाने क्या तुने कहीं ’’ उल्लेखनीय है । कई बरसों से कठोर परिश्रम से स्मृति दिलीप आचार्य नाम की इस झाबुआ की प्रतिभा ने कला जगत के क्षितिज पर अपनी आभा बिखेरी है । साधनों के अभाव में इन्दौर शहर को अपनाने वाली स्मृति आचार्य ने  यही सक देष भर में भ्रमण कर अपने मधुर स्वर की छाप छोडी है । आज  स्मृति किसी परिचय की मोहताज नही बल्कि एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी है और इनके नाम के साथ ही झाबुआ की शोहरत भी बढी है । गीत गुंजन की मधुर पेषकष ठाडे रहियों  के द्वारा नेपाल भूकंप पीडितों की सहायतार्थ यह अनुठा कार्य इनके द्वारा किया जारहा है यह निष्चित ही झाबुआ के लिये गौरव का विषय है ।

पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस ने किया पीएचई का घेराव, नारे बाजी कर किया प्रभावी प्रदर्षन 

झाबुआ---कांग्रेसजनों द्वारा जिले में व्याप्त पेयजल किल्लत को लेकर सुश्री कलावती भूरिया के नेतृत्व में गुरूवार को दोपहर में एक रैली निकाल कर पीएचई कार्यालय पहूंच कर जमकर नारेबाजी के साथ घेराव किया एवं खाली मटके पीएचई आफीस के सामने फोडे गये । सुश्री कलावती भूरिया के नेतृत्व में  पीएचई कम्रचारियों से जमकर बहसबाजी भी हुई । विभाग के आला अफसर इस मौके पर नदारद थे । पीएचई विभाग को इस प्रदर्षन की भनक लगते ही उन्होने अपने सारे गेट बंद कर दिये जिससे प्रदर्षन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आका्रेष व्यक्त किया । जिले में हो रही पेय जल समस्या को लेकर  अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ तिखी बहस हुई वे कांग्रेस पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों के सवालों के जबाब देने में टालमटोल कर रहे थे । सुश्री कलावती भूरिया एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह राठौर, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, ब्लाक अध्यक्ष अग्निनारायणसिंह, गेंदाल डामोर,  कालू मुणिया, यामिनशेख आषीष भूरिया, जितेन्द्र अग्निहोत्री, प्रवक्ता हर्षभटृ, कमलेष पटेल, दिलीप पुरोहित, सिराजुद्दीन शेख, कलावती मेडा सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने  जमकर नारे बाजी कर  अपना आक्रोष व्यक्त किया । अंत में  अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा वरिष्ठों से सलाह मषवीरा कर सोमवार तक कांग्रेस जनों की मांगों के निराकरण का आष्वासन दिया  तब कहीं जाकर घेराव प्रदर्षन खतम हुआ । इस अवसर पर कलावती भूरिया ने पीएचई विभाग पर श्रृंखलाबद्ध आरोप लगाते हुए कहा कि पीएचई विभाग द्वारा कांग्रेसी जन प्रतिनिधियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जारहा है। और रात में भाजपा  नेताओं के कहने पर चेारी छिपे खनन किया जारहा है तथा जहां सरपंच द्वारा प्रस्ताव रखे गये है वहा कोई काम नही किया जारहा है । सुश्री भूरिया ने कहा कि प्रषासन की अनदेखी के चलते लोगों को गंदा एवं झीरी का पानी पीने को बाध्य होना पड रहा है जिससे जलजनित रोगों का फैलाव हो रहा है तथा गा्रमीण अंचलों में उल्टी दस्त हैजे जेसे बीमारियों के प्रकोप की संभावनाये बढ चुकी है किन्तु विभाग एवं भाजपा सरकार की लापरवाही के चलते लोगों को पेयजल की व्यवस्था करने में पूरी तरह नाकाम सिद्ध हो रहा है । जहां कार्य हो रहा है वहां पैसे व पार्टी लेकर काम किया जारहा है जिससे गा्रमीण अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है । झाबुआ नगर  सहित नगरीय क्षेत्रों में 6-7 दिन में  पानी वह भी अल्प मात्रा में सप्लाय किया जारहा है वह भी पीने योग्य नही है । कलावती ने कहा कि नगरीय एवं गा्रमीण अंचलों में यदि पेयजल व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो कांग्रेस पार्टी पुनः जनआन्दोलन चलाकर हजारों की संख्या में पीएचई एवं प्रषासन का घेराव करेगी एवं समस्या के हल नही होने तक आनदोलन को जारी रखेगी ।इस अवसर पर  बबलू कटारा विनय भाबोर, कलजी पण्डा, मालू डोडियार, हेमचंद डामोर, आषीष भूरिया सिराजुददीन षेख, भूरजी पंडा, तेरसिंह, बबलू कटारा, प्रषांत बामनिया सहित सैकडो पंच व सरपंच गण उपस्थित थे।

सदस्यता अभियान को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

झाबुआ---सदस्यता अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण जिलाध्यक्ष निर्मल मेहता की अध्यक्षता में प्रदेष कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री मुजीब कुरेषी एवं जिला पंचायत अध्यक्षा सुश्री कलावती भूरिया के विषेश आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए संतोश प्रकट किया गया। सदस्यता के लिये ब्लाॅक कांग्रेस कमेटियों और सदस्यता के प्रभारियों को 15 मई तक सभी बुकें व सुपात्र सदस्यता के फार्म जमा करने के निर्देष एवं मार्गदर्षन दिया गया और प्रक्रिया समझाई गई। बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी के 29 मई को प्रस्तावित महू आमसभा की तैयारियों के लिये चर्चा की गई और प्रत्येक ब्लाॅक से 50 वाहन से कार्यकर्ता ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। आमसभा की सफलता के लिये प्रत्येक ब्लाॅक के लिय्र प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय किया गया। आमसभा की सफलता सुनिष्चित करने की तैयारियों का जायजा लेने के लिये श्री कांतिलाल भूरिया द्वारा पुनः एक बैठक ली जायेगी और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्षन किया जायेगा। इस दौरान तैयारी संबंधी जानकारी लेकर ब्लाॅक अध्यक्ष एवं प्रभारियों द्वारा अपने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जायेगा। जिले के कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में अपने विचार व्यक्त किये और बैठक को संबोधित करते हुए संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विचार विमर्ष किया गया। बैठक में सर्वश्री मुजीब कुरेषी, सुश्री कलावती भूरिया, श्री निर्मल मेहता, पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर, वीरसिंह भूरिया, वालसिंह मेडा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ठाकुर चंद्रवीरसिंह लाला, जिला प्रवक्ता हर्श भटट, हेमचंद्र डामोर, रूपसिंह डामोर, हीरालाल डाबी ने अपने विचार व्यक्त किये। ब्लाॅक अध्यक्ष सर्वश्री मानसिंह मेडा, कालूसिंह मुणिया, गेंदाल डामोर, महबूब षेख, अग्निनारायणसिंह राठौर, केमता डामोर, ठाकुर जीवनसिंह ने सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए अपने ब्लाॅक में आ रही दिक्कतों को प्रकट किया। जिला कांग्रेस की इस बैठक में विजय पांडे, विनय भाबोर, यामिन षेख, कमलेष पटेल, दिलीप पुरोहित, श्रीमती कलावती मेडा, श्रीमती मालू डोडियार, अलीमुददीन सैययद, आषीश भूरिया सिराजुददीन षेख, भूरजी पंडा, तेरसिंह, बबलू कटारा, प्रषांत बामनिया सहित सैकडो पंच व सरपंच गण उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य नामदेव ने किया तथा आभार प्रदर्षन जिला कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्रप्रसाद अग्निहोत्री ने माना।  

हत्या कर लाश रेल की पटरी पर डाली  
       
झाबुआ--- आरोपी सोहन पिता मंगू डामोर, आदि-03 निवासीगण हत्यादेली ने मृतक रतना पिता हवसिंह निवासी हत्यादेली को डाकना है व हमारे परिवार के लोगों को मारकर खा गया कहकर गला घोटकर मार देना व साक्ष्य छिपाने के लिये रेत्वे पटरी पर फेंक दिया।  मर्ग क्र0 22/2015 की जांच पर से कायमी की गयी। प्र्रकरण में थाना थांदला में अपराध क्र0 128/15, धारा 302,201,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रेम प्रसंग मे जहरीली दवाई पी 
      
झाबुआ--- आरोपी तोलसिंह पिता रूपला दाहीमा, आदि-01 निवासीगण मोहनकोट ने मृितका काली पिता कन्नु मेेंडा, उम्र 15 वर्ष निवासी मोहनकोट की प्रेम प्रंसग को लेकर लडके द्वारा मना करने पर जहरीली दवाई पिने से ईलाज के दौरान मुत्यु हो गयी थी। मर्ग क्र0 54/2015 की जांच व लोक अभियोजन अधिकरी जिला झाबुआ के आदेश से अप0 पंजीबद्व किया गया। प्र्रकरण में थाना राचपुरिया में अपराध क्र0 67/15, धारा 306,213,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

रास्ता रोक कर की लूट 

फरियादी मोहन पिता धन्ना पटलिया, उम्र 35 वर्ष निवासी धुतखेडी ने बताया कि वह अपनी मो0सा0 से चांदी के जेवर लेकर मोहनपुरा भुरका बहन के घर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात 04 बदमाश रास्ता रोककर मारपीट की व चांदी की 02 साकली, 01 तागली, 02 मोबाईल, जिसके सिम नं0 96306-90542 व 88895-81184 कुल मश्रुका 41,000/-रूपये लूट कर ले गये। प्र्रकरण में थाना रानापुर में अप0क्र0 226/2015 धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ताला तोड कर उडाया माल  

झाबुआ--- फरियादी नारायणलाल उदाजी नाड उम्र 34 वर्ष निवासी गेहडी ने बताया कि अज्ञात बदमाश उसके घर का ताला तोडकर अंदर घुसकर आलमारी में रखे चांदी के 02 कडे, पायजेप व बिच्छुडी जोड तथा नगदी 22500 रू0 का चुराकर ले गये। कुल मश्रुका 38000 रू0। प्र्रकरण में थाना पेटलावद में अप0क्र0 181/2015 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

चोरी करने वाला संदेही गिरफतार कब्जे से मोटरसायकल जप्त 

झाबुआ--- आरोपी अनिल पिता पप्पू गवली उम्र 20 वर्ष निवासी थांदला के कब्जे से बिना नंबर की एक मोसा0 पल्सर बजाज इंजन नं डीएनजेडसीईएच 45321 जिसका लाॅक टूटा हुआ था मोसा0 चोरी की होने का संदेह होने पर जप्त कर गिरफतार किया गया। प्र्रकरण में थाना रायपुरिया में सिलसिला क्रमांक 01/2015 धारा 41(2)102 जाफौ0 व 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: