कोच की नियुक्ति के लिए राष्ट्रीयता महत्वपूर्ण नहीं : द्रविड - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 मई 2015

कोच की नियुक्ति के लिए राष्ट्रीयता महत्वपूर्ण नहीं : द्रविड


rahul dravid
पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड ने कहा है कि भारतीय टीम प्रबंधन के कोच की नियुक्ति में राष्ट्रीयता को तरजीह नहीं देते हुए यह देखना चाहिए कि कौन इस पद से लिए उपयुक्त है। द्रविड ने कहा, "हमें कोच चुनते समय यह नहीं देखना चाहिए कि वह कोई भारतीय है या विदेशी। ज्यादा जरूरी यह है कि वह उस पद के लिए उपयुक्त है या नहीं। यह दुनिया बहुत पेशेवर हो चुकी है। बाहर से लोग भारत आते हैं तो कई बार यहां से भी लोग बाहर अपनी सेवाएं देने जाते हैं।" गौरतलब है डंकन फ्लेचर का भारतीय टीम के साथ कार्यकाल विश्व कप तक ही सीमित था।

जारी आईपीएल सत्र में राजस्थान रॉयल्स टीम के मेंटर की भूमिका निभा रहे द्रविड ने भारत और पाकिस्तान के बीच श्रृंखला आयोजित करने को लेकर चल रही हालिया बातचीत का भी समर्थन किया और कहा कि क्रिकेट के लिहाज से इन दोनों देशों को बीच कोई भी श्रृंखला दिलचस्प होगी। केविन पीटरसन के लिए इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के दरवाजे बंद होने संबंधि सवाल पर द्रविड ने कहा, "मैनें राजस्थान रॉयल्स टीम में खेलते हुए उनके साथ कुछ समय बिताया है और मुझे उनसे व्यक्तिगत रूप से कभी कोई परेशानी नहीं हुई। यह प्रशंसकों के लिहाज से बुरा समाचार है। वह शानदार खिलाड़ी हैं।"

द्रविड के अनुसार, "यह अजीब बात है। पहले उनसे कहा गया था कि वह अच्छे प्रदर्शन के बल पर टीम में वापसी कर सकते हैं लेकिन फिर अचानक उन्हें कभी शामिल नहीं किए जाने का फैसला सुना दिया गया।"

कोई टिप्पणी नहीं: