नरकटियागंज (बिहार) की खबर (14 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 मई 2015

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (14 मई)

फसल मुआवजा राशि की लूट मची है नीतीश की हुकूमत में,सरकार ने बटाइदारों का नहीं रखा ख्याल

नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) फसल मुआवजे की राशि में कर्मचारी अधिकारी लूट मचाए हुए है और सरकार बटाईदारों के साथ अन्याय कर रही है। चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों के बकाए रकम का भुगतान नहीं करना और केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा चीनी मिलों को अनुदान देना काॅरपोरेटपरस्ती को दर्शाता है। कम्पनी परस्ती के कारण किसान बदहाल और कम्पनी वाले खुशहाल है। भाकपा माले सह खेत मजदूर सभा के नेता का.वीरेन्द्र गुप्ता, मुख्तार मियाँ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि किसानों की बदहाली के लिए मोदी व नीतीश दोनो ही जिम्मेदार है क्योंकि दोनो ने कारखाना वालों को दोबारा अनुदान दिया किन्तु किसानांे को अनुदान के नाम पर उनके खजाने खाली हो जाते है। भाकपा माले के नेताद्वय ने कहा है कि देश की अधिकांश खेती बटाइदारों के हाथों में है लेकिन फसल अनुदान के लिए बटाइदारांे को राहत के नाम पर कुछ राहत नहीं मिल रहा। नेताओं ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र में लोस चुनाव के दौरान नरेन्द्र मोदी के चुनावी घोषणा की याद दिलाते हुए कहा कि गन्ना किसानांे के बकाए का भुगतान 14 दिनों के अन्दर दिलाने, किसानांे के उत्पाद गन्ना का मूल्य बढाने की बात की थी किन्तु सरकार बनने के साथ जनता से किए गये वादा भूल गये मोदी जी। गन्ना का उत्पादन कर किसान अपनी बेटी की शादी जमीन बंेचकर अथवा गिरवी रखकर कर रहे है और चीनी मिलों को अपनी आपूर्ति की गई ग्रन्ना मूल्य का भुगतान सरकार के निर्देश पर भी नहीं हो रहा है। डिलेयड पेमेन्ट एक्ट की धज्ज्यिा भी उड़ाई जा रही है। किसानांे की जमीन बटाई जोतने वाले किसानों को भी मुआवजा दिए जाने का प्रावधान होना चाहिए।

आलोक वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट, अब 16 टीमें, गुरूवार से क्र्वाटर फाइनल शुरू
  • आरसीसी बेतिया ने रेलवे परिसर और सुपर किंग्स ने बाबा इलेवन को हराया

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) आलोक वर्मा की याद में स्थानीय उच्चŸार माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर खेले जा रहे टेनिस बाॅल 20-20 क्रिकेट मैंच का रोमांच आखिरी गेन्द तक बना रहा। अपने निर्णय को सफल साबित कर दिया सुपर किग्स नरकटियागंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 135 रन बना लिया। जवाब में बाबा इलेवन की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। किन्तु उसके जुझारू बल्लेबाजों ने खेल के आखिरी गेन्द तक रोमांच को बनाए रखा। अन्ततोगत्वा बाबा इलेवन एक रन से पराजित हो गयी। मैच के अन्तीम ओवर मंे खिलाडि़यांे ने निर्णायक के फैसले पर कड़ा ऐतराज जताते हुए विरोध किया। आखिरकार मैच प्रारंभ किया गया एक बाॅल पर जीत के लिए दो रन बनाए जाने थे और बाबा इलेवन की टीम एक रन ही बना सकी। नरकटियागंज सुपर किंग्स ने अपनी जगह क्वार्टर फाईनल में सुरक्षित कर लिया। बुधवार को ही खेले गए दूसरे लीग मैच में आरसीसी बेतिया ने रेलवे परिसर को पराजित कर क्वार्टर फाईनल में अपनी जगह बना ली। बेतिया आरसीसी के कप्तान रवि कुमार गुप्ता ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर मंे 6 विकेट खोकर 129 रन बनाया। उसके बाद जवाब में खेलते हुए रेलवे परिसर नरकटियागंज ने 119 रन ही बना सकी। इस प्रकार सुपर किंग्स नरकटियागंज और आरसीसी बेतिया गुरूवार को पहले सेमीफाइनल में खेलेंगे।

नप नियोजन समिति ने आठ शिक्षक शिक्षिकाआंे के नियोजन को दी हरी झंडी

नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) नगर परिषद् नरकटियागंज की नियोजन समिति ने शिक्षक शिक्षिकाओं के आठ पदों पर विषयवार नियोजन कर दिया है। हमारे सूत्रों के अनुसार उच्चŸार माध्यमिक विद्यालय नरकटियागंज में हिन्दी के दो उमेश यादव, पंकज चैबे अंग्रेजी के एक मनोज कुमार पाण्डेय, उर्दू के एक मो.जबीहुल्लाह और संस्कृत के एक विभाकर दूबे का नियोजन किया है। रेलवे प्रवेशिका उच्चŸार माध्यमिक विद्यालय में भूगोल विषय के एक सुनिल कुमार यादव, मतिसरा कुँवर बालिका उच्चŸार माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी की एक प्रीति मणि, गृहविज्ञान की एक किरण कुमारी का नियोजन किया गया है। हालाकि इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गयी है। लेकिन नगर परिषद सूत्रों के अनुसार नगर परिषद् नियोजन समिति की सहमति उपर्युक्त अभ्यर्थियांें के नियोजन पर बन गई है।

तैयब अंसारी हत्या की साजीश में आपूर्तिकर्ता के भ्रामक नाम, जाँच के आदेश

नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) शिकारपुर थाना काण्ड संख्या 183/15 के गिरफ्तार  अभियुक्तांे ने पुलिस को गुमराह करने की नियत से अपने पुराने रंजीश वाले लोगो को फँसाने का काम किया है। जिससे तैयब अंसारी (मियाँ) की हत्या की साजीश के आपूर्तिकर्ता के सम्बन्ध में विकास कुमार श्रीवास्तव के बयान भ्रामक है। उपर्युक्त फरियाद रवि ठाकुर के पिता सुदर्शन ठाकुर ने चम्पारण प्रक्षेत्र के डीआईजी गोपाल प्रसाद से मिलकर एक आवेदन देकर किया है कि पुरानी रंजीश को लेकर विकास कुमार श्रीवास्तव ने उनके बेटे को फँसाया है। रवि ठाकुर विगत आठ वर्ष से उŸाराखण्ड के हल्द्वानी में पोलम्बर का काम करता रहा है। श्री प्रसाद ने नरकटियागंज अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अमन कुमार को इसकी जाँच को निर्देशित किया है।

रनिंग रूम के क्षतिग्रस्त, रिटायरिंग रूम में अस्थाई तौर पर ठहरेंगे रनिंग स्टाॅफ

नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) सहायक मण्डल अभियंता पूर्व मध्य रेल नरकटियागंज के कार्यालय के ज्ञापांक डब्लू 98 डैमेज एनकेई दिनांक 12 मई 2015 द्वारा सहायक यांत्रिक अभियन्ता को पत्र दिया गया। जिसकी प्रतिलिपि समस्तीपुर मण्डल के सहायक मंडल रेल प्रबंधक को भेजी गयी। सहायक मण्डल प्रबंधक बीएस दोहरे ने अविलम्ब भूकम्प से क्षतिग्रस्त रनिंग रूम का जाएजा लिया। उल्लेखनीय है की बुधवार को श्री दोहरे ने अपनी टीम को साथ लेकर स्थिति का जाएजा लिया। 15 कमरा के 36 बेड वाले रनिंग रूप की हालत देख कर मर्माहत हुए बीएस दोहरे ने क्षतिग्रस्त कमरे का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी। इन परिस्थितियों मंे यात्री विश्रामालय रिटायरिंग रूम में रहेगे रनिंग स्टाफ। बीएस दोहरे के साथ एसएच भट्ट, एसएस लालबाबू राउत व अन्य देखे गये।

कोई टिप्पणी नहीं: