- कहा सभी 243 सीटों पर दावा कर ले राजद
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के सीटो के तालमेल के संबंध में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमें उन्होंने 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा ठोका है । श्री कुमार ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राजद नेता श्री सिंह जिस तरह से 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा ठोक रहे है .उससे तो ज्यादा अच्छा यह होता कि कुल 243 सीटों पर दावेदारी पेश करते । उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद के लिए होने वाले चुनाव में राजद .कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से सीटों का तालमेल करना चाहती थी ।
उन्होंने कहा कि भाकपा ने वाम दलों के साथ अलग मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है । मुख्यमंत्री ने कहा कि वामदलों के अलग मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ने का एलान किये जाने के बाद उनकी पार्टी जदयू अब राजद और कांग्रेस के साथ विधान परिषद चुनाव के लिए सीटों का तालमेल करना चाहती है । उन्होंने कहा कि सीटों के तालमेल पर बातचीत के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को अधिकृत किया गया है ।उन्होंने कहा कि सीटों के तालमेल के लिए बातचीत चल रही है लेकिन अभी सहमति नहीं बन पायी है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें