भारत-पाकिस्तान बीच शांति प्रक्रिया एकमात्र रास्ता : मुफ्ती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 मई 2015

भारत-पाकिस्तान बीच शांति प्रक्रिया एकमात्र रास्ता : मुफ्ती


cm mufti mohammad sayeed
जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद ने शुक्रवार को कहा कि भारत तथा पाकिस्तान के संबंध को आगे बढ़ाने के लिए शांति प्रक्रिया एकमात्र रास्ता है और तमाम हिचकिचाहट के बावजूद जारी रहनी चाहिए। उन्होंने दोपहर के भोजन के दौरान यहां मीडिया से कहा, "भारत तथा पाकिस्तान संबंध को आगे बढ़ाने के लिए शांति प्रक्रिया एकमात्र तरीका है और यह हिचकिचाहट के बीच भी जारी रहनी चाहिए।" सईद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरा स्वागतयोग्य कदम है, क्योंकि यह दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध की राह तैयार करेगी। उन्होंने कहा, "इस तरह की पहल जम्मू एवं कश्मीर की जनता को फायदा पहुंचाएगी।"

सईद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षेस और विश्व के नेताओं से मिल रहे हैं और हर किसी को ऐसे कदम का स्वागत करना चाहिए। उन्होंने सरकार के कामकाज के बारे में कहा, "मेरी सरकार एक जून को 90 दिन पूरी करेगी। मैं बड़े-बड़े दावे करने में यकीन नहीं करता। मेरी प्राथमिकता सुशासन, पारदर्शिता, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान और राज्य में पंचायती राज को मजबूत करना है।" सईद ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में पर्यटन भरोसे का क्षेत्र है और मौसम की वजह से पर्यटकों की आवक प्रभावित होती है।

उन्होंने कहा, "जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खराब मौसम के कारण प्रभावित हुआ था। पर्यटकों को इससे परेशानी होती है। अमरनाथ यात्रा बारिश के मौसम में होता है और इस दौरान पर्यटक अपने पसंद के स्थान नहीं जा सकते।" सईद ने कहा कि उनकी सरकार का ध्यान आधारभूत संरचना और जम्मू की अन्य सुविधाओं पर है। उन्होंने कहा, "हमारी जम्मू शहर के लिए 18 होल वाले गोल्फ कोर्स बनाने की योजना है। अगर गुलमर्ग गैंडोला हो सकता है, तो जम्मू शहर में रोपवे क्यों नहीं हो सकता? हम जम्मू में रोपवे बिछाने के काम में उसी कंपनी को लगा सकते हैं, जिसने बारामुला जिले में गैंडोला परियोजना का निर्माण किया है।" सईद ने सांबा जिले में निर्मित होने वाले आईआईटी के बारे में भी बात की।

उन्होंने जम्मू की जगह कश्मीर घाटी में एम्स के स्थापित होने पर पूछे गए सवाल पर कहा कि उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि जम्मू क्षेत्र को आईआईटी मिला, जबकि केंद्र सरकार ने घाटी को एम्स दिया है। निर्मल सिंह ने कहा कि जम्मू क्षेत्र के सभी अस्पतालों को पूरी तरह विकसित किया जाएगा और उसमें सभी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा, "हमने एम्स का मुद्दा केंद्र सरकार के सामने उठाया है। संभवत: जम्मू क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एम्स से भी बेहतर कुछ मिलेगा।"

कोई टिप्पणी नहीं: