पेट्रोल, डीजल करीब 3 रुपये महंगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 मई 2015

पेट्रोल, डीजल करीब 3 रुपये महंगा


petrolium-price-hike
परिवहन ईंधन पेट्रोल और डीजल की कीमत शुक्रवार रात से बढ़ा दी गई है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक बयान से मिली। सरकारी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन द्वारा जारी बयान के मुताबिक शुक्रवार रात से दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 3.13 रुपये और डीजल प्रति लीटर 2.71 रुपये महंगा कर दिया गया है। इससे पहले एक मई को पेट्रोल मूल्य प्रति लीटर 3.96 रुपये और डीजल मूल्य प्रति लीटर 2.37 रुपये बढ़ाया गया था।

ताजा वृद्धि के बाद स्थानीय कर को समायोजित करते हुए दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 66.29 रुपये और डीजल की कीमत 52.28 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। अन्य महानगरों में प्रति लीटर पेट्रोल मूल्य कोलकाता में 73.76 रुपये, मुंबई में 74.12 रुपये और चेन्नई में 69.45 रुपये हो जाएगा। इसी प्रकार डीजल मूल्य प्रति लीटर कोलकाता में 56.85 रुपये, मुंबई में 59.86 रुपये और चेन्नई में 55.74 रुपये हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पेट्रोल मूल्य को जून 2010 में नियंत्रण मुक्त कर दिया गया था, जबकि डीजल मूल्य को 18 अक्टूबर 2014 को नियंत्रण मुक्त किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय मूल्य के अनुरूप पेट्रोल और डीजल मूल्य की हर महीने के शुरू और मध्य में समीक्षा की जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं: