उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक साल के कार्यो की समीक्षा जनता खुद करेगी। निर्माणाधीन सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने आए श्री यादव ने आज यहां पत्रकारों से कहा अब नारो से काम चलने वाला नहीं है बल्कि जनता को काम करके दिखाना होगा।
श्री यादव ने बताया कि राज्य के निवासी जो नेपाल में रह रहे हैं यदि उनका भी भूकम्प में नुकसान हुआ है तो इसका सर्वे कराकर भी उन्हें मुआवजा दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र आगामी जुलाई से शुरु होगा।
श्री यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में लडकों और लडकियों के अलग अलग हास्टल बनाने के साथ नेपाली छात्रों के लिए भी अलग से हास्टल का निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी वी़ के़ गुप्त, बेसिक शिक्षा अधिकारी कौशल किशोर और पंचायत राज अधिकारी के खिलाफ गडबडी की शिकायत मिलने पर तीनों अधिकारियों के खिलाफ कडी कार्रवाई का एलान किया।
श्री यादव ने गौतमबुद्ध की जन्मस्थली कपिलवस्तु जाकर मुख्य स्तूप की परिक्रमा कर बौद्ध भिक्षुओं के लिए 20 लोहिया आवास बनाने, कपिलवस्तु के आसपास के गांवो को पक्की सडक से जोडने और पात्रों का सर्वे कराकर पेंशन वितरित करने का भी निर्देश दिया।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें