राम मंदिर निर्माण पर संत चाहते हैं कि भाजपा वादा पूरा करे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 मई 2015

राम मंदिर निर्माण पर संत चाहते हैं कि भाजपा वादा पूरा करे

राज्यसभा में बहुमत नहीं होने की वजह से राम मंदिर निर्माण के लिए कानून पारित करने में असमर्थता संबंधी केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बयान से नाराज अयोध्या के संतों ने आज भाजपा को उसके चुनावी वायदे की याद दिलाते हुए कहा कि वह उन लोगों से विश्वासघात ना करे, जिन्होंने उसे सत्ता में पहुंचाया है। राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व सांसद राम विलास वेदान्ती ने कहा कि राजनाथ सिंह के बयान से संत नाराज हैं। उनका मानना है कि भाजपा वादाखिलाफी नहीं करेगी और वायदे के मुताबिक राम मंदिर निर्माण का रास्ता तैयार करने के लिए कानून बनाएगी।

वेदान्ती ने कहा कि राजनाथ सिंह जब भाजपा अध्यक्ष थे, तब 2013 के महाकुम्भ के दौरान उन्होंने संतों से वायदा किया था कि यदि सत्ता में आये तो भाजपा मंदिर निर्माण को अमली जामा पहनाने के लिए कानून बनाएगी और अब संत चाहते हैं कि भाजपा अपना वह वायदा पूरा करे। संसद के उच्च सदन में बहुमत नहीं होने के बारे में राजनाथ की चिन्ता पर वेदान्ती ने कहा कि अक्तूबर 2016 तक सत्ताधारी पार्टी राज्यसभा में आरामदायक स्थिति में आ जाएगी।

उन्होंने कहा कि तब तक केन्द्र निर्विवादित 67 एकड भूमि राम जन्मभूमि न्यास को सौंप दे और विवादित भूमि के लिए वह 2016 में कानून बना सकता है। वेदान्ती ने आगाह किया कि यदि भाजपा ने राम भक्तों के साथ विश्वासघात किया और मंदिर निर्माण का रास्ता नहीं तैयार किया तो उन्हें पता है कि उनका भविष्य क्या होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: