सीबीआई के पूर्व निदेशक के मुलाक़ातों की जांच होगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 मई 2015

सीबीआई के पूर्व निदेशक के मुलाक़ातों की जांच होगी

सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत कुमार सिन्हा की कोलगेट और टूजी मामलों के आरोपियों के साथ कथित मुलाकातों को अनुचित ठहराते हुए उच्चतम न्यायालय ने आज कहा कि इस मामले की जांच की जानी चाहिए। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) को न्यायालय की मदद के लिए कहा है।

न्यायाधीश मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इन आरोपों में दम है कि सिन्हा ने मामलों के जांच अधिकारियों की अनुपस्थिति में इन लोगों से मुलाकातें कीं। पीठ ने सीवीसी से कहा कि वह इस पूरे मुद्दे पर छह जुलाई से पहले एक रिपोर्ट दायर करे। न्यायाधीश कुरियन और न्यायाधीश ए के सीकरी की सदस्यता वाली इस पीठ ने कहा, हमें इस निवेदन में दम नजर आता है। सीबीआई निदेशक द्वारा जांच अधिकारियों की अनुपस्थिति में इन लोगों से मुलाकात करना अनुचित है।

पीठ ने सिन्हा की उस याचिका को भी खारिज कर दिया, जिसमें सिन्हा ने कथित झूठी गवाही के लिए वकील प्रशांत भूषण के अभियोजन की मांग की थी। भूषण ने दरअसल एक गैर सरकारी संगठन की ओर से याचिका दायर करके मांग की थी कि कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला मामले में जांच को प्रभावित करने के लिए अपने पद के कथित दुरुपयोग के लिए सिन्हा के खिलाफ विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जांच करवाई जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: