आज शशि कपूर को मिलेगा दादा साहेब फालके पुरस्कार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 मई 2015

आज शशि कपूर को मिलेगा दादा साहेब फालके पुरस्कार

प्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार रविवार को मुंबई में दिया जाएगा. उनके परिवार ने सूचना व प्रसारण मंत्रालय को बताया था कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते कपूर के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने की खातिर दिल्ली आ पाना मुश्किल होगा.

सूत्रों ने बताया कि हो सकता है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली या राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौर एक समारोह में कपूर को यह अवार्ड प्रदान करने के लिए मुंबई जाएं. कपूर परिवार में कई फिल्मी सितारे हैं और समझा जाता है कि जब शशि कपूर को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा तो वे सभी मौजूद रहेंगे.

एक सूत्र ने बताया कि तीन मई को होने जा रहे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार की घोषणा की जाएगी और शशि कपूर की उपलब्ध‍ियों पर एक वीडियो ऑडियो फिल्म दिखाई जाएगी. बाद में शश‍ि कपूर को मुंबई में प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

बताया जाता है कि 77 साल के शशि कपूर व्हीलचेयर पर हैं और गुर्दे की समस्या से पीड़ित हैं. उनके पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राज कपूर को भी दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. पूर्व में ऐसा ही निर्णय वर्ष 2013 में भी लिया गया था जब तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी वयोवृद्ध अभिनेता प्राण को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान करने के लिए मुंबई गए थे.

सौ से अधिक हिन्दी फिल्मों में अभिनय करने वाले शशि कपूर की 'नमक हलाल', 'दीवार' और 'कभी कभी' फिल्मों में सशक्त भूमिकाएं थीं.

कोई टिप्पणी नहीं: