दिल्ली सरकार के 'मीडिया के खिलाफ' सर्कुलर पर सुप्रीम कोर्ट की रोक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 मई 2015

दिल्ली सरकार के 'मीडिया के खिलाफ' सर्कुलर पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को अपने एक अहम फैसले में दिल्ली सरकार के उस सर्कुलर पर रोक लगा दी, जिसमें मानहानि करने पर मीडिया संस्थान पर कार्रवाई की बात की गई थी। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने वकील अमित सिब्बल की अर्जी पर यह आदेश दिया।

गौरतलब है कि छह मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवद केजरीवाल की सरकार ने यह सर्कुलर जारी किया था। इसमें अधिकारियों से कहा था कि यदि मीडिया संस्थान कोई ऐसी खबर दिखाते या प्रकाशित करते हैं, जिससे मुख्यमंत्री या सरकार की छवि खराब होती है या फिर किसी तरह का नुकसान पहुंचता है तो वे प्रधान सचिव (गृह) के पास इसकी शिकायत दर्ज कराएं, जिससे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

कांग्रेस के नेता अजय माकन ने उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि केजरीवाल न केवल मीडिया की आवाज दबाना चाहते थे बल्कि आम आदमी और राजनीतिक दलों की आवाज भी दबाना चाहते हैं। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया का काम सही पक्ष को सामने लाना है।

कोई टिप्पणी नहीं: