मोगा बसकांड को लेकर संसद में हंगामा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 मई 2015

मोगा बसकांड को लेकर संसद में हंगामा

संसद में मंगलवार को दोनों सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मोगा बस मामले पर हंगामा हुआ. हंगामे की भेंट चढ़े सदन में कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव भी दिया, जिसे स्पीकर ने तत्काल खारिज कर दिया. हालांकि हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही को तीन बार स्थगित करना पड़ा, वहीं राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित की गई.

मोगा बस कांड की आंच से राज्यसभा में भी माहौल गर्म रहा, वहीं लोकसभा में जेडीयू ने नीतीश कुमार को नेपाल यात्रा की अनुमति नहीं मिलने का मामला उठाया. सदन में जीएसटी और रीयल एस्टेट रेगुलेशन बिलों पर भी घमासान के आसार हैं. लोकसभा में जीएसटी यानी गुड्स एंड सर्विस टैक्स बिल पर चर्चा होनी है. जबकि विपक्ष से निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई. सदन में पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं.

रीयल एस्टेट रेगुलेशन बिल मंगलवार को राज्यसभा में पेश होना है. लेकिन मोदी सरकार के लिए सबसे बड़ी मुसिबत ऊपरी सदन में अल्पमत है. दूसरी ओर, कांग्रेस ने दोनों सदनों में जीएसटी बिल के विरोध का फैसला किया है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि वह रीयल एस्टेट बिल का भी विरोध करेंगे. विपक्ष की रणनीति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भी कैबिनेट की बैठक बुलाई. मंत्रियों के कोर ग्रुप में जीएसटी और रीयल एस्टेट बिल के अलावा काले धन से जुड़े बिल पर चर्चा हुई. जबकि कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी ने बुधवार को सुबह 9:15 बजे कांग्रेस संसदीय दल की बैठक बुलाई है.




कोई टिप्पणी नहीं: