पीडि़त किसानो के लिए राहत राशि जारी
मार्च माह में हुई ओलावृष्टि से जिले के जिन किसानो की फसले क्षतिग्रस्त हुई थी उन्हें सर्वे उपरांत आरबीसी के प्रावधानो के तहत तात्कालिक सहायता राशि आठ लाख 85 हजार 755 रूपए जारी कर दिए गए है। अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने पीडि़त किसानों के लिए जारी की गई राहत राशि के संबंध में बताया है कि गुलाबगंज तहसील को 20 हजार रूपए, लटेरी को दो लाख 25 हजार रूपए, नटेरन को 28 हजार 919 रूपए, ग्यारसपुर को एक लाख एक हजार 836 रूपए, सिरोंज के लिए तीन लाख पचास हजार रूपए और शमशाबाद तहसील के लिए एक लाख 60 हजार रूपए जारी किए गए है। अपर कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने संबंधित तहसीलों के तहसीलदारो को निर्देशित किया है कि उप कोषालयों में बिल प्रस्तुत कर पीडि़त किसानों को ई-पेमेन्ट के माध्यम से उनके बैंक खातों में राशि जमा कराया जाना सुनिश्चित करें और उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विश्व योग दिवस का आयोजन 21 जून को
संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किया गया है। के उपलक्ष्य में प्रदेश के समस्त जिलो में सामूहिक योगाभ्यास आयोजित करने के लिए लोक शिक्षण आयुक्त श्री डीडी अग्रवाल के द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए है। अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को ततसंबंध में बैठक आहूत की गई थी। कलेक्टेªट के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएन नेमा समेत महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्रतिनिधि, बीईओ, बीआरसी और डीपीसी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि मुख्य समारोह भोपाल के जम्बूरी मैदान मंे 21 जून की प्रातः आयोजित किया गया है जिसमें जिले के लगभग पांच हजार विद्यार्थीगण भी शामिल होंगे। इसके लिए जिला स्तर पर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विदिशा एवं बासौदा विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले शैक्षणिक संस्थाओं के कम से कम डेढ़-डेढ़ हजार, सिरोंज लटेरी से क्रमशः 250-250 और शेष अन्य विकासखण्डो से पांच-पांच सौ ऐसे विद्यार्थी जो कक्षा नवीं से बारहवीं तक के है वे भोपाल में आयोजित योग दिवस में शामिल होंगे। योग दिवस आयोजन के पूर्व विद्यार्थियों से सहमति लेकर उन्हें योगासन से प्रशिक्षित करने के निर्देश समस्त बीईओ, बीआरसी को दिए गए। भोपाल के लिए चयनित होने वाले बच्चों की सूची जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए है। मौसम की अनुकूलता को देखते हुए भोपाल जाने वाले विद्यार्थियों के लिए जिला स्तर पर किए जाने वाले प्रबंधो के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इसी प्रकार के आयोजन ग्राम, नगर में भी आयोजित किए जाएंगे जिनमें मीडिल स्कूल तक के बच्चे शामिल है।
खरीफ के लिए क्षैत्राच्छादन का लक्ष्य निर्धारित
खरीफ आदान व्यवस्था के संबंध में गत दिवस बैठक आयोजित की गई थी जिसमें जिले के लिए कुल चार लाख दस हजार हेक्टेयर क्षैत्राच्छादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कुल लक्ष्य में से धान दस हजार हेक्टेयर, ज्वार 1150 हेक्टयेर, मक्का चार हजार पांच सौ हेक्टेयर, अरहर पांच हजार हेक्टेयर, उड़द, 85 हजार दो सौ हेक्टेयर, मूंग तीन हजार पांच सौ हेक्टेयर तथा प्रमुख फसल में सोयाबीन दोे लाख 99 हजार पांच सौ हेक्टेयर क्षेत्र में बोयी जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री बीएल बिलैया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस बैठक में खरीफ बीज भण्डारण व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित बीज उत्पादक समितियों एवं निजी बीज उत्पादकों द्वारा बीज की उपलब्धता की जानकारियां दी गई। विभागीय अधिकारी ने बीज उत्पादक सहकारी समितियों को बीज संघ के माध्यम से सोयाबीन ब्रीडर बीज खरीद कर अधिक से अधिक आधार बीज का उत्पादन तैयार करने की समझाईंश दी। बैठक में बताया गया कि जिले में सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से 19 हजार क्ंिवटल सोयाबीन बीज की मांग की गई है। खाद, बीज एवं अन्य कृषि उपकरणों की उपलब्धता के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया।
कृषकों से पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
आत्मा परियोजना के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने जिले के ऐसे कृषक जो वैज्ञानिक पद्वति से कृषि कार्य को अंजाम दे रहे है उनसे अपील की है कि वे पुरस्कार हेतु अपने आवेदन अंतिम तिथि 15 जुलाई तक अनिवार्य रूप से जमा कराएं। आत्मा परियोजना के संचालक डाॅ आनंद कुमार बडोनिया ने बताया कि प्रत्येक विकासखण्ड से एक-एक कृषक का चयन किया जाएगा और सर्वोत्तम कृषक को दस हजार रूपए का नगद पुरस्कार प्रदाय किया जाएगा। इसके अलावा पांच समूहो में जिला स्तर पर क्रमशः बीस-बीस हजार रूपए का नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। यह पुरस्कार सामूहिक प्रयासों से उन्नत कृषि को बढ़ावा देने वालो को प्रदाय किया जाएगा। ततसंबंध में अन्य विस्तृत जानकारी और आवेदन प्राप्ति के लिए कृषक बंधु अपने विकासखण्ड के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या खण्ड स्तरीय कृषि कार्यालय से कार्यालयीन दिवसों में सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है।
चुनाव संबंधी बैठक सोमवार को
विदिशा नगरपालिका के चुनाव तैयारियों के संबंध में आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के परिपालन में मीडियाकर्मियांे और राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक 18 मई सोमवार को आयोजित की गई है यह बैठक में कलेक्टेªट सभाकक्ष में सायं चार बजे से प्रारंभ होगी। बैठक में अब तक विदिशा नगरपालिका चुनाव के परिप्रेक्ष्य में की गई तैयारियों की जानकारियांे से संबंधितों को अवगत कराया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें