बिहार के खगड़िया में मध्याह्न् भोजन से 15 बच्चे बीमार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 जून 2015

बिहार के खगड़िया में मध्याह्न् भोजन से 15 बच्चे बीमार


15-childrenn-ill-after-mid-day-meal-bihar
बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सरकारी विद्यालय में मध्याह्न् भोजन खाने से कम से कम 15 बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परबत्ता थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि अगुआनी डुमरिया गांव स्थित मध्य विद्यालय में मध्याह्न् भोजन खाने के बाद करीब 15 बच्चों ने पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत की। इसके बाद विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी पीड़ित बच्चों को परबत्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

उन्होंने बताया कि खाने में दिए गए सामग्रियों को सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला 'फूड प्वॉजनिंग' का लग रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारी ने अस्पताल जाकर बच्चों का हालचाल जाना। 

कोई टिप्पणी नहीं: