दिली मेट्रो सेवा 20, 21 जून को सुबह 4 बजे से - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 जून 2015

दिली मेट्रो सेवा 20, 21 जून को सुबह 4 बजे से


20th-and-21st-june-delhi-metro-starts-at-4-am
दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तड़के चार बजे से रेल सेवा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही दो विशेष रेलगाड़ी भी चलाई जाएगी। 20 और 21 जून को ये रेल सेवाएं एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर दिल्ली मेट्रो के सभी मार्गो पर उपलब्ध होंगी। 20 जून को दिल्ली मेट्रो के सभी मार्गो पर तड़के चार बजे और 4.15 पर टर्मिनल स्टेशनों से दो अतिरिक्त रेल सेवाएं शुरू की जाएंगी।

दिल्ली मेट्रो द्वारा जारी बयान के मुताबिक, "अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए चांदनी चौक और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशनों पर टिकटों के विशेष प्रबंध किए जाएंगे।" 21 जून को सभी मार्गो के टर्मिनल स्टेशनों से तड़के चार बजे और 4.30 बजे जनता के लिए दो अतिरिक्त रेल सेवा शुरू होगी।

बयान के मुताबिक, "अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेस कोर्स, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर टिकटों के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।" बयान में कहा गया, "ये दो विशेष रेल सेवाएं शुरू करने के बाद मेट्रो रेल सेवाएं सभी मार्गो पर सामान्य रूप से चलेंगी।"

कोई टिप्पणी नहीं: