जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 25 हो गयी है वहीं 10 पीड़ितों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुयी है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता धनंजय कुलकर्णी ने आज बताया कि कल रात 13 लोगों की मौत हो गयी थी। आज सुबह आठ बजे हताहतों की संख्या 25 हो गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उन पर आईपीसी की धाराओं 304, 328, और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों की पहचान राजू हनमंता पास्कर, डोनाल्ड राबर्ट पटेल और गौतम हार्ते के तौर पर हुयी है।
हालांकि, कुलकर्णी ने जांच के बारे में यह कहते हुए विवरण देने से इंकार कर दिया कि अपराधा शाखा मामला देख रही है। पनगर मलाड के गामदेवी जुरासिक पार्क के निकट लक्ष्मी नगर में यह घटना हुयी। कुलकर्णी ने कहा था कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि किस तरह की शराब थी और कितने लोगों ने इसे पी थी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल रात घटना की जांच का आदेश दिया और दो दिनों के भीतर अधिकारियों को एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें