बिहार के भोजपुर में मध्याह्न् भोजन से 40 बच्चे बीमार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 जून 2015

बिहार के भोजपुर में मध्याह्न् भोजन से 40 बच्चे बीमार


40-children-ill-for-mid-day-meal-arrah-bihar
बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में मंगलवार को मध्याह्न् भोजन खाने से कम से कम 40 बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, कौरी मठिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मध्याह्न् भोजन खाने से विद्यालय के करीब 40 बच्चों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की। इसकी सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली, ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए और छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया। जगदीशपुर के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी बीमार बच्चों को स्थानीय रेफरल अस्पताल में और आरा के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

उन्होंने बताया कि खाने में दी गई सामग्री को सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला 'फूड पॉइजनिंग' का लग रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हालचाल जाना। उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को खगड़िया जिले के अगुआनी डुमरिया गांव स्थित मध्य विद्यालय में मध्याह्न् भोजन खाने से 15 बच्चे बीमार हो गए थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: