स्मृति ईरानी के खिलाफ प्रदर्शन, 67 आप कार्यकर्ता हिरासत में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 जून 2015

स्मृति ईरानी के खिलाफ प्रदर्शन, 67 आप कार्यकर्ता हिरासत में


aap-protest-against-smriti-irani
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर उठे सवालों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के 500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। इस दौरान 67 लोगों को हिरासत में लिया गया। सहायक पुलिस उपायुक्त जतिन नरवाल ने बताया कि मंत्री के आवास के बाहर 67 लोगों को हिरासत में लिया गया। आप ने स्मृति की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की, जैसे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को कथित फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार किया गया।

आप प्रवक्ता ने कहा, "उन्हें बिना देरी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्हें बतौर मंत्री निश्चित रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए।" विपक्ष के विरोध को देखते हुए मंत्री के घर के बाहर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया और नाकेबंदी की गई। दिल्ली की एक अदालत ने स्मृति के खिलाफ उस याचिका को स्वीकार कर ली है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने अलग-अलग चुनावों में अपने हलफनामे में शैक्षणिक योग्यता को लेकर अलग-अलग जानकारियां दी हैं। स्मृति ने 2014 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के अमेठी से किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

कोई टिप्पणी नहीं: