सूरजमल बने विधायक प्रतिनिधि
बड़वानी 18 जून/राजपुर विधायक बाला बच्चन ने अपनी उपस्थिति में विधानसभा राजपुर क्षेत्र में होने वाली चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विकासखण्ड बैठको के लिए सूरजमल पिपल्या को प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
अनुसूचित जाति बालक-बालिका छात्रावास में आवेदन आमंत्रित
बड़वानी 18 जून/विकासखण्ड बड़वानी में प्रारंभ नवीन अनुसूचित जाति कन्या प्री मेट्रिक छात्रावास एवं अनुसूचित जाति बालक प्री मेट्रिक छात्रावास मेें प्रवेश हेतु आवेदन पत्र 27 जून तक आमंत्रित किये गये है।विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमति राजश्री पंवार से प्राप्त जानकारी अनुसार शिक्षा सत्र 2014-15 में स्वीकृत नवीन अनुसूचित जाति कन्या प्री मेट्रिक 100 सीट्स एवं नवीन अनुसूचित जाति बालक प्री मेट्रिक छात्रावास 100 सीट्स की स्वीकृति प्राप्त होने से शिक्षा सत्र 2015-16 में छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित है। इच्छुक छात्र/छात्राएं अपने आवेदन पत्र शासकीय कन्या आश्रम शाला अंग्रेजी माध्यम बड़वानी के अधीक्षको के पास एवं शासकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास बड़वानी अधीक्षक के पास निर्धारित तिथि तक जमा करा सकते है।
राजपुर में हुई दो इंच वर्षा
बड़वानी 18 जून/पिछले 24 घण्टे में सबसे अधिक दो इंच (50 मि.मि.) वर्षा रारजपुर में दर्ज हुई है। जबकि इस दौरान ठीकरी में 3 मि.मि., निवाली में 1 मि.मि. वर्षा हुई है। वही इस दौरान बड़वानी, पाटी, सेंधवा, पानसेमल सूखे ही रहे है।
समेकित छात्रवृत्ति की समीक्षा बैठक होगी आज
बड़वानी 18 जून/जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूलो में समेकित छात्रवृत्ति मेंपिंग, स्वीकृति/वितरण हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन आज अर्थात् 19 जून को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के सभागृह में किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी एसआर अचाले से प्राप्त जानकारी अनुसार समस्त शासकीय स्कूलो के प्राचार्यो/बीईओ/बीआरसी/आहरण संवितरण अधिकारियो की बैठक 19 जून को प्रातः 11 बजे से 12.30 तक आयोजित की जायेगी। तथा अशासकीय संस्थाओ के पीएस/एमएस/हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूलो के प्राचार्यो/संचालको की समीक्षा बैठक 12.30 बजे से 2 बजे तक आयोजित की गई है।
जिले के तीन छात्रो का हुआ जेईई एडवांस में चयन
बड़वानी 18 जून/जिले के तीन छात्रो का चयन जेईई एडवांस परीक्षा में हुआ है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास आरके श्रोती से प्राप्त जानकारी अनुसार अनुसूचित जनजाति की मेरिट सूची में शासकीय एकलव्य आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वानी में पढ़ने वाले छात्र पुष्पक वास्कले को 408वीं रेंक, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बड़वानी में पढ़ने वाले छात्र सुमित अर्शे को 851वीं रेंक, नवोदय विद्यालय ओझर में पढ़ने वाले छात्र बबलू चैहान को 874वीं रेंक प्राप्त हुई है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे श्रम मंत्री
बड़वानी 18 जून/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को कृषि उपज मण्डी परिसर बड़वानी में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम मंत्री एवं सेंधवा के विधायक अंतरसिंह आर्य होंगे।
क्यो मनाया जा रहा है योग दिवस
ज्ञातव्य है कि भारत के प्रधानमंत्री के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा उनकी सामान्य सभा में माह दिसम्बर 2014 में संकल्प पारित करते हुए निर्णय लिया गया है कि सभी देशो में प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाये। भारत सरकार ने सभी राज्यो से अपेक्षा की है कि 21 जून को प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वृहद पैमाने पर आयोजित कर मनाया जाये। भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित योगाभ्यास का कार्यक्रम सम्पूर्ण देश में एक ही समय आयोजित किया जा रहा है।
म.प्र. में होगा वृहद पैमाने पर आयोजन
इसके तहत मध्यप्रदेश की समस्त पंचायतो, जनपदो, जिला स्तर पर उस दिन सामूहिक योग क्रियाएं करने का कार्यक्रम वृहद स्तर पर आयोजित किये जा रहे है। इस कार्यक्रम में स्कूलो, कालेजो के छात्रो के अलावा योग संस्थानो, एनसीसी, एनएसएस, पुलिसकर्मियो, शासकीय सेवको जनप्रतिनधियो तथा आम नागरिको की सहभागिता होगी।
योग क्रियाओ का कार्यक्रम होगा इस प्रकार
योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में सभी सहभागी प्रातः 6.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित होंगे। अतिथि का आगमन प्रातः 6.40 पर होगा। मुख्य अतिथि के आगमन के पश्चात् प्रातः 6.42 पर राष्ट्रीय गान वंदे मात्रम तथा प्रातः 6.45 पर मध्यप्रदेश गान होगा, प्रातः 6.50 पर मुख्यमंत्री जी का संदेश, प्रातः 7 से 7.35 तक प्रार्थना एवं योग के कार्यक्रम होंगे ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें