कृषि महोत्सव के दौरान बरती गयी अनियमितता की जांच की मांग
छतरपुर/18 जून/जिला पंचायत अध्यक्ष राजेष प्रजापति द्वारा जिले में विगत् 25 मई से 15 जून तक मनाये गये कृषि महोत्सव के दौरान बरती गयी विभिन्न अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की गई है। अध्यक्ष श्री प्रजापति ने कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर को पत्र लिखकर कृषि रथ में की गई अनियमितताओं हेतु दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं भुगतान हेतु प्रस्तुत किये गये फर्जी देयकों को रोकने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि मेरे द्वारा जनपद पंचायत लवकुषनगर अंतर्गत ग्राम बिसनाखेरा में कृषि रथ का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान मौके पर नाम मात्र के ही कर्मचारी उपस्थित मिले। रथ के साथ प्रचार सामग्री का वितरण भी नहीं किया जा रहा था और न ही किसानों को रथ के संबंध में पूर्व सूचना दी गई थी। इसलिये किसानों की उपस्थिति भी नगण्य थी। कुछ ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि रथ द्वारा किसानों को किसी प्रकार का प्रषिक्षण अथवा अन्य कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। इसी तरह बारीगढ़ जनपद क्षेत्र के ग्राम दादूताल में भी कई अनियमितता सामने आयी हैं। यहां आरएईओ श्री यादव द्वारा बताया गया कि हम अपनी जेब से दल का खर्च वहन कर रहे हैं। विभाग द्वारा दल के खर्च हेतु कोई राषि प्रदान नहीं की गई है।
एएनएम निलंबित
छतरपुर/18 जून/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. विनोद कुमार गुप्ता ने मिषन इंदधनुष कार्यक्रम के तृतीय चरण के दौरान लापरवाही बरतने वाली एएनएम अरूणा वर्मा को निलंबित कर दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में पदस्थ एएनएम श्रीमती वर्मा का निलंबन के बाद मुख्यालय नौगांव सीएचसी नियत किया गया है। निलंबन अवधि में एएनएम को जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में उपस्थित रहने के निर्देष
छतरपुर/18 जून/आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। योग दिवस के अवसर पर जिला स्तर के साथ ही विकासखण्ड स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन षहर के उत्कृष्ट विद्यालय में प्रातः साढ़े 6 बजे से किया जायेगा। कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर द्वारा षासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को योग कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देष दिये गये हैं।
माॅनिटरिंग हेतु दल गठित
छतरपुर/18 जून/जिले में किसानों को उत्तम गुणवत्ता का उर्वरक, पौध संरक्षण औषधियां एवं बीज प्रदान करने हेतु आगामी 30 सितम्बर तक सघन अभियान चलाया जा रहा है। उप संचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग मनोज कष्यप द्वारा अभियान का माॅनिटरिंग हेतु दल का गठन किया गया है। दल में सहायक संचालक डाॅ. बी पी सूत्रकार सहित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर ए सिंह एवं व्ही एस करोरिया, कृषि विकास अधिकारी जी पी सक्सेना, जे एस सेंगर, एन डी खटीक, आर पी षर्मा, डी पी सुनकर, जी डी कोरी, टी एन गढ़ेवाल एवं एस पी कारपेंटर षामिल हैं।
ईव्हीएम से होगा सरपंच पद का निर्वाचन
छतरपुर/18 जून/म0प्र0 राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन 2015 पूर्वार्द्ध के तहत दिये गये निर्देषानुसार अब सरपंच पद का निर्वाचन भी ईव्हीएम से होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, स्थानीय निर्वाचन ने बताया कि जिले में रिक्त सरपंच पदों का उप निर्वाचन ईव्हीएम से कराया जायेगा। जबकि पंच पद का निर्वाचन मतपत्र से कराया जायेगा। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान हेतु मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाषन 22 जून को किया जायेगा। पूर्व में जिपं एवं जपं सदस्यों का निर्वाचन ईव्हीएम से कराया गया था।
विषेष ग्राम सभाओं का आयोजन 22 जून से
छतरपुर/18 जून/जिले में आगामी 22 से 27 जून तक विषेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में आवष्यक व्यवस्था सुनिष्चित् करने के निर्देष सीईओ जिला पंचायत डाॅ. सतेन्द्र सिंह द्वारा जिले के समस्त जनपद पंचायत सीईओ को दिये गये हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें