बड़वानी (मध्यप्रदेश) की खबर (24 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 24 जून 2015

बड़वानी (मध्यप्रदेश) की खबर (24 जून)

वरला षिविर में ग्रामीणो को मौके पर ही किया गया लाभान्वित 

barwani news
बड़वानी 24 जून /सम्पूर्ण जिले में इस मानसून सत्र में अभी तक किसानो के अनुसार अर्थात  जब-जब  उन्हें जितने पानी की  आवष्यकता हुई  है, उतना पानी गिरा हैं। इस स्थिति का अच्छा लाभ  किसानो को  मिले, इसके लिये उन्हें सजग व  सर्तक होकर  कृषि  कार्य  करना होगा । अर्थात खेत में कृषि विभाग के विषेषज्ञो द्वारा बताई गई रीति अपनानी होगी । वही लिये जाने वाले खाद-बीज- दवाईश्का पक्का बिल भी लेना होगा  । जिससे कोई भी उनकी मेहनत पर पानी नही फैरने पाये । वरला में बुधवार को लगे जिला स्तरीय लोक कल्याण षिविर में उपस्थित ग्रामीणो - कृषको को सम्बोधित करते हुये उक्त बाते प्रषासनिक अधिकारियो एवं कृषि विभाग के पदाधिकारियो द्वारा कही गई । षिविर में कलेक्टर श्री रवीन्द्र सिंह सहित अन्य विभागो के जिला अधिकारियो ने भी जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी । ग्रामीणो को योजनाओ की जानकारी देने हेतु षिविर स्थल पर विभागो द्वारा अपने-अपने स्टाॅल लगाकर भी योजनाओ से संबंधित पम्पलेटो का वितरण किया गया एंव स्टाॅल पर प्रदर्षित विभिन्न आकार-प्रकार के फलेक्षो-माॅडलो से भी लोगो को जागरूक करने का कार्य किया । 

मौके पर ही हुये लाभान्वित
लोक कल्याण षिविर के दौरान ही जनप्रतिनिधियो एवं प्रषाासनिक अधिकारियो ने आजीविका मिषन की योजना के तहत 17 स्व सहायता समूह को 16 लाख की राषि के चेक, 15 स्वसहायता समूह को रिवाल्विंग फण्ड के तहत 1.35 लाख रूपये की राषि के चेक, एक समूह को 80 हजार की राषि का चेक सामूहिक निवेष के तहत वितरित की । इसी प्रकार 07 हितग्राहियो को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20-20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता, 17 हितग्राहियो को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना की राषि चेक, स्कूली विद्यार्थियो को गणवेष एवं सायकल खरीदने हेतु मिलने वाली राषि के चेको का भी वितरण किया गया । 

1 जुलाई से मिलने वाले दूध की मानीटरिंग करे सभी
लेक कल्याण षिविर के दौरान कलेक्टर  एवं जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि 1 जुलाई से स्कुलो एवं आंगनवाडि़यो में विद्यार्थियो एवं बच्चो को प्रतिदिन निर्धारित मात्रा में पावडर से बना दूध दिया जाना है । पावडर से बनने वाले इस दुग्ध निर्माण हेतु जिम्मेदारो को प्रषिक्षण भी दिया गया है । दुग्ध बनाने से लेकर वितरण तक होने वाले इस कार्य का निरीक्षण जनप्रतिनिधि भी करें, जिससे शासन की महत्वपूर्ण इस योजना का लाभ बच्चो को मिल सके । 

प्रधानमंत्री बीमा एवं पेंषन योजना का सभी ले लाभ
लोक कल्याण षिविर के दौरान जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियो ने ग्रामीणजनो  से अव्हान किया कि नाम मात्र  के ष्षुल्क  पर प्रधानमंत्री बीमा एवं पेंषन योजना प्रारंभ की गई है । बैंक खाताधारी इस योजना के तहत अपना पंजीयन बैंक में जाकर करवाॅ सकते है । अतः अधिक से अधिक लोग इस योजना में अपना पंजीयन करवाये । जिससे घटना-दुर्घटना से हमारा परिवार किसी वित्तीय परेषानी में न फसने पाये । 

षिविर में आयु 136 आवेदन
जिला स्तरीय इस लोक कल्याण षिविर में ग्रामीणजनो ने 136 आवेदन मांग एवं षिकायत से संबंधित सौपे । जिसे संबंधित विभागो के पदाधिकारियो को देकर समय सीमा निराकरण करने के निर्देष दिये गये । 

लोक कल्याण षिविर के दौरान संचालित हुई ओपीडी
जिला स्तरीय लोक कल्याण षिविर के दौरान आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य विभाग के डाॅक्टरो द्वारा ओपीडी का भी संचालन किया गया । जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने 68 ग्रामीणो का तथा आयुर्वेद विभाग ने 32 ग्रामीणो का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःषुल्क औषधि वितरित की । जबकि षिविर स्थल पर लगाये गये मेडिकल बोर्ड के डाॅक्टर विजया सकपाल, डाॅ. एचएस भाटिया, डाॅ. सुनिल तॅवर की टीम द्वारा 26 निःषक्तजनो का परीक्षण कर निःषक्त प्रमाण पत्र बनाये गये । 

यह थे उपस्थित
जिला स्तरीय लोक कल्याण षिविर में कलेक्टर श्री रवीन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री तिलकसिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री मालसिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लतादेवी रावत, स्थानीय विधायक प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य श्री विकास आर्य, जिला पंचायत सदस्य श्री ग्यारसीलाल रावत, सीसीबी के उपाध्यक्ष श्री हीरालाल जाधव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भागाबाई तरोले, सांसद प्रतिनिधि श्री निलेष अग्रवाल, ग्राम की सरपंच श्रीमती उषासिंह चैहान, डीएफओ श्री अजय पाण्डे, एसडीएम श्री महेष बडोले, जनपद पंचायत सीईओ श्री एमएल टाॅक सहित समस्त विभाग को जिला अधिकारी, दूरदराज क्षेत्रो आये  ग्रामीणजन उपस्थित थे । 

दूसरे के उपर न टाॅले-स्वयं बने जागरूक
पुलिस अधीक्षक श्री तिलकसिंह ने भी उपस्थित ग्रामीणो से आव्हान किया कि सामुदायिक सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक मोहल्ले के 2-2 सदस्य रात्रि गस्त करें, इससे जहाॅ चोरी रूकेगी वही ष्षांति व्यवस्था भी सुनिष्चित हो सकेगी । इसी प्रकार उन्होने उपस्थित समस्त लागो को बताया कि आधुनिक युग में तेज गति से आवागमन हो रहा है । अतः अपने बच्चो से एवं स्वयं भी यातायात नियमो का पालन करें व करवाये, जिससे मानव जीवन की रक्षा हो सके । साथ ही उन्होने उपस्थितो से अनुरोध भी किया कि घटना-दुर्घटना के समय वाहन चालक या सवारी को मारना सही नही है । अतः तात्कालिक आक्रोष के तहत होने वाले इस आचरण से बचे । थाने में कोई नही सुने्र तो सीधे मुझे फोन लगाकर सूचना दे, दोषी पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी । 

इन लोगो ने किया सम्बोधन
लोक कल्याण षिविर के दौरान कलेक्टर श्री रवीन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री तिलक सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री विकास आर्य एवं श्री ग्यारसीलाल रावत, सांसद प्रतिनिधि श्री निलेष अग्रवाल ने उपस्थितो से अव्हान किया कि षिविर के दौरान जिला अधिकारियो द्वारा दी जा रही जानकारी को आत्मसात करें व उससे लाभ उठाये । अगर लाभ उठाने में कोई परेषानी आ रही है तो तत्काल संबंधित विभाग के पदाधिकारियो से सम्पर्क कर उसका निराकरण करवाये । 

कोई टिप्पणी नहीं: