इन्टर ब्लाक बेडमिंटन प्रतियोगिता होगी 27 जून को
बड़वानी 25 जून/खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा इन्टर ब्लाक बेडमिंटन प्रतियोगिमा 27 जून को इण्डोर स्टेडियम बड़वानी में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओ दोनो ही भाग ले सकते है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक एवं बालिकाओ की आयु 20 वर्ष से अधिक नही होना चाहिए। खिलाड़ी को अपने साथ स्वयं का रैकेट लाना होगा। प्रतियोगिता दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री रूपसिंह कलेश के मोबाईल नम्बर 9009310688 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
माॅ तुझे प्रणाम योजना में शेष स्थानो हेतु आवेदन 15 जुलाई तक आमंत्रित
बड़वानी 25 जून/माॅ तुझे प्रणाम योजना के तहत देश की सरहद पर जाने के इच्छुक युवक एवं युवतियो से आवेदन 15 जुलाई तक जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय बड़वानी में आमंत्रित किये गये है । जिला खेल अधिकारी श्री रूपसिंह कलेश से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगाये गये यह आवेदन पत्र विकासखण्डवार रिक्त सीटो के लिये होंगे । अधिक जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री रूपसिंह कलेश के मोबाईल नम्बर 9009310688 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें