बिहार में मैट्रिक परीक्षा परिणाम शनिवार को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 जून 2015

बिहार में मैट्रिक परीक्षा परिणाम शनिवार को


bihar-matric-result-on-tomorrow
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक (10 वीं) की परीक्षा के परिणाम शनिवार को घोषित किए जाएंगे। परिणाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष लालकेश्वर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि परीक्षा परिणाम शनिवार को शाम चार बजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम को समिति के वेबसाइट पर भी डाला जाएगा। छात्र परीक्षा के परिणाम समिति की वेबसाइट पर भी देख सकेंगे।

इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में 14 लाख 26 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें लड़कियों की संख्या साढ़े पांच लाख से ज्यादा है। सिंह ने इस वर्ष बेहतर परिणाम आने की उम्मीद जताई है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा नकल को लेकर देश-दुनिया में चर्चित रही थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: