भाजपा में 'वन मैन शो' : लालू प्रसाद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 जून 2015

भाजपा में 'वन मैन शो' : लालू प्रसाद


bjp-one-man-show-lalu-prasad-yadav
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने यहां सोमवार को कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में मुख्यमंत्री पद को लेकर आग लग गई है।" उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में 'वन मैन शो' चल रहा है। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने भाजपा को 'तानाशाह पार्टी' बताते हुए कहा कि भाजपा में वन मैन शो चल रहा है। इसकी पुष्टि पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी की है।  लालू ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों का भला करने के बदले 'योग की नौटंकी' कर रही है। 

राजग के घटक दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की पार्टी की मांग पर लालू ने यह नहीं कहा कि यह राजग का अंदरूनी मामला है, बल्कि कहा, "उपेंद्र अच्छा लड़का है। उसमें मुख्यमंत्री बनने की योग्यता है। मुख्यमंत्री बनने क लिए अगर कह रहा है तो इसमें गलत क्या है?" 

उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष रामविलास पासवान की भी तारीफ करते हुए कहा कि पासवान स्वाभिमानी व्यक्ति हैं, परंतु इनकी राजग में चलती नहीं है।  पूर्व रेल मंत्री ने कहा, "राजद-जदयू गठबंधन अटूट है, अब हमलोग मिलकर बिहार को 'नंबर वन' राज्य बनाएंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: