गोरखपुर में धर्म परिवर्तन का प्रयास, 4 हिरासत में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 24 जून 2015

गोरखपुर में धर्म परिवर्तन का प्रयास, 4 हिरासत में


change-relegion-gorakhpur
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के मोहद्दीपुर में झुग्गियों में रहने वाले सफाई कर्मचारियों का मंगलवार रात धर्म परिवर्तन कराए जाने की घटना सामने आई। इस मामले में पुलिस दो सहायक पादरी और दो ननों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिंदू जागरण मंच ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इलाके के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार ने कहा कि उन्हें इस घटना की शिकायत मिली है और शुरुआती छानबीन में धर्म परिवर्तन कराए जाने का फिलहाल कोई प्रमाण नहीं मिला है।

मोहद्दीपुर में फादर अभिषेक के नेतृत्व में धर्म परिवर्तन कराए जाने की घटना सामने आने पर इसकी जानकारी इसी इलाके के एक व्यक्ति ने हिंदू जागरण मंच के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजा त्रिपाठी को दी। त्रिपाठी का दावा है कि मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर उन्होंने धर्म परिवर्तन रुकवाया। हालांकि, इस बीच भीड़भाड़ का लाभ उठाकर फादर अभिषेक वहां से निकल गए। मंच के कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद कैंट पुलिस मौके पर पहुंची।

कोई टिप्पणी नहीं: