पर्चे पर चर्चा , मोदी की राह चले नीतीश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 24 जून 2015

पर्चे पर चर्चा , मोदी की राह चले नीतीश


parche-par-charcha-nitish
बिहार विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय है, परंतु सतारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गई है। प्रचार को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। पिछले लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के 'चाय पर चर्चा' की तर्ज पर जद (यू) ने बुधवार से 'पर्चे पर चर्चा' कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के तहत पार्टी ने 24 जून से 30 जून तक राज्य के 35 हजार से ज्यादा गांवों में संपर्क साधने की योजना बनाई है। 

जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पटना के चीनाकोठी से इस कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि राज्य में कानून का राज है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य के विकास के लिए केन्द्र सकार का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर बिहार की योजनाओं में धनराशि कटौती करने का भी आरोप लगाया। 

उन्होंने 'पर्चे पर चर्चा' कार्यक्रम के विषय में कहा कि करीब एक घंटे के इस आयोजन में चौपाल पर पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ में पर्चा होगा, जिस पर नीतीश सरकार की उपलब्धियां अंकित होंगी। एक दिन में करीब 5,340 गांवों तक तथा सात दिनों में 35 हजार गांवों तक पहुंचने की योजना है। उन्होंने बताया कि पर्चे पर सुशासन, महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में किए गए कार्य, पंचायती राज व्यवस्था में अति पिछड़ों और महिलाओं के आरक्षण सहित कई उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: