छतरपुऱ (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 जून 2015

छतरपुऱ (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जून)

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण की धीमी गति पर कलेक्टर हुये नाराज, समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न   

chhatarpur news
छतरपुर/22 जून/जिले में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सीएम हेल्पलाइन के तहत लोगों की षिकायतों का निराकरण अधिकारियों द्वारा षीघ्रता से नहीं किया जा रहा है। जिले में वर्तमान में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की संख्या 1 हजार 294 हो गयी है। इनमें से अकेले उर्जा विभाग के 441 प्रकरण लंबित हैं। इसी तरह ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत भी सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की संख्या काफी अधिक है। ग्रामीण विकास विभाग में कुल 250, राजस्व विभाग में 72, पीएचई विभाग में 53, पुलिस विभाग में 49, लोक षिक्षण विभाग में 40 एवं स्वास्थ्य तथा सामान्य प्रषासन विभाग में 29-29 प्रकरण सीएम हेल्पलाइन के तहत लंबित हैं। इसी तरह अन्य विभागों में भी सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण लंबित हैं। कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर के द्वारा बार-बार निर्देष दिये जाने के बावजूद भी सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण समय पर नहीं हो पा रहा है। पिछली टी0एल0 बैठक में कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुये कहा था कि यदि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण समय पर नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किये जायेंगे। इसके बावजूद भी पिछली टी0एल0 बैठक से अधिक सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण इस बार की टी0एल0 बैठक में देखने को मिले। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित की गई साप्ताहिक टी0एल0 पत्रों की समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की बढ़ती संख्या पर कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के तहत सभी प्रकरणों का षत् प्रतिषत् निराकरण तेजी से कर दिया जाये। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में बिल्कुल लापरवाही नहीं बरती जाये। उन्होंने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चैहान द्वारा समाधान आॅनलाइन कार्यक्रम में प्रतिमाह इन प्रकरणों की समीक्षा स्वयं की जा रही है। बैठक में कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कराये गये बीमा प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का बीमा कराना जरूरी है। उन्होंने निर्देष देते हुये कहा कि जिन विभागों में अधिक कर्मचारी हैं, उन विभागों के अधिकारियों का वेतन तभी कोषालय के माध्यम से आहरित होगा, जब उनके यहां षत् प्रतिषत कर्मचारियों के उक्त योजनाओं के तहत बीमा हो जायेंगे। उन्होंने टी0एल0 पत्रों की समीक्षा करते हुये बताया कि जिले में मृदा परीक्षण प्रयोगषाला स्थापित करने के लिये स्वीकृति आ गई है, इसके स्थापित करने के लिये कृषि विभाग द्वारा आवष्यक कार्यवाही षीघ्रता से कर ली जाये। उन्होंने छतरपुर में अंबेडकर सामुदायिक मंगल भवन के निर्माण कार्यों की एजेंसी निरस्त करने के लिये आदिम जाति कल्याण विभाग को आवष्यक निर्देष दिये। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारी को जिला मुख्यालय के प्रमुख चैराहों को आकर्षक बनाने के संबंध में निर्देष दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वेब पोर्टल पर राजस्व प्रकरणों की मासिक प्रविष्टि कराने के निर्देष दिये। उन्होंने सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्याक कल्याण विभाग श्री आर बी सोनी को प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम अंतर्गत जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित कराने के निर्देष दिये। उन्होंने पीजी सेल के आवेदनों का तेजी से निराकरण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देष दिये। उन्होंने बैठक में जानकारी दी कि अगली बार से हर टीएल बैठक में जिले के 5-5 विभागों की समीक्षा की जायेगी। इसके पूर्व बैठक में अपर कलेक्टर श्री एस सी गंगवानी द्वारा भी टीएल, पीजी सेल एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की गई। उन्होंने एक प्रकरण की समीक्षा के दौरान बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी छतरपुर श्री कामता प्रसाद गुप्ता से जानकारी लेना चाही, लेकिन श्री गुप्ता बैठक में उपस्थित नहीं थे। इसके कुछ देर बाद श्री गुप्ता बैठक में उपस्थित हुये, तब अपर कलेक्टर श्री गंगवानी ने कहा कि सीएमओ साहब बैठक में समय से आया करें। बैठक में एसडीएम श्री डी पी द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती नीता राठौर, उप संचालक सामाजिक न्याय श्री वीरेष सिंह बघेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री भरत सिंह राजपूत, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री भरतकूप सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।       
  
वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने की कार्यवाही जारी 

छतरपुर/22 जून/पुलिस अधीक्षक ललित षाक्यवार के निर्देषानुसार यातायात पुलिस द्वारा जिले में ट्रैक्टर ट्राॅली एवं अन्य वाहनों में पीछे की ओर रेडियमयुक्त रिफ्लेक्टर लगाया जा रहा है। इससे रात के समय होने वाली वाहन दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। यातायात प्रभारी के पी सिंह परिहार ने बताया कि वाहनों में पीछे की ओर लाल रंग की लाईट अथवा रिफलेक्टर लगे होते हैं जो रात के समय अंधेरे में दिखाई देते हैं, परंतु वाहन चालकों द्वारा इनका रख-रखाव न करने से तथा इनके खराब हो जाने से रात के समय अंधेरे में वाहन दुर्घटनायें घटित होती हैं। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिये वाहन चैकिंग के दौरान वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने की कार्यवाही की जा रही है।

विश्व योग दिवस मनाया गया

महाराजा महाविद्यालय मेें 21 जून 2015 को विश्व योग दिवस मनाया गया, कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय की संगीत विभागाध्यक्ष डाॅ. सरोज खरे द्वारा वंदेमातरम एवं म.प्र. गान की सांगीतिक पुस्तुती द्वारा किया गया। इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के योग दिवस पर दिये गये अभिभाषण को सुना गया, तत्पश्चात महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं एन.एस.एस. के छात्रों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक रूप से डाॅ. एस.एन. बनर्जी गार्डन में तमाम तरह के योगासन किये गये। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डाॅ. स्नेहलता खरे के साथ महिला प्राध्यापकों ने भी कुछ योगासन किये। इस कार्यक्रम में योग गुरू के रूप में डाॅ. अशोक सक्सेना एवं डाॅ. एम.सी. अवस्थी ने समस्त प्राध्यापकों को योग कराया। अंत में प्राचार्य डाॅ. स्नेहलता खरे ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संक्षेप में प्रकाश डाला गया, तथा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के संयोजक प्रो. एस.के. छारी ने समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्रों का आभार प्रदर्शन किया।

कोई टिप्पणी नहीं: