मुख्यमंत्री शामिल होंगे जन समस्या निवारण शिविर में
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान विदिशा जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले जन समस्या निवारण शिविर में शामिल होकर लोगो की समस्याओं को सुनेंगे। यह शिविर संभवतः 24 या 25 जून को आयोजित किया जाएगा कि जानकारी आज टीएल बैठक मंे अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने दी। अपर कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने मुख्यमंत्री जी की घोषणाएं, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, मानव अधिकार आयोग, पीजी सेल, समाधान आॅन लाइन और जन शिकायत निवारण के प्राप्त आवेदनों पर अब तक संबंधित विभागों के अधिकारीगण निराकरण की अपडेट जानकारी सहित शिविर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 181 के लेवल एक से लेकर तीन तक की एक भी समस्या लंबित ना रखें।
प्रपत्र में संशोधन
मुख्यमंत्री की घोषणाओं की कार्यवाही संबंधी जानकारी अंकित करने के लिए पूर्व निर्धारित प्रपत्र में आंशिक संशोधन किया गया है। नवीन प्रपत्र के अनुसार अब घोषणा से संबंधित विधानसभा, संसदीय क्षेत्र का नाम व क्रमांक के अलावा घोषणा का क्रियान्वयन राज्य अथवा जिला स्तर से किया जाना है इत्यादि की भी जानकारी अंकित की जाएगी। जिला पंचायत के सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्र ने नवीन संशोधित प्रपत्र में मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन जानकारी नोडल अधिकारी के पास जमा कराने के निर्देश दिए।
प्रस्ताव प्रेषित
जिले में घुमक्कड़, अद्र्व-घुमक्कड़ जाति के युवाओं को शिक्षित करने के लिए पचास सीटर आवासीय छात्रावास का निर्माण लटेरी में किया जाएगा। उक्त भवन के निर्माण हेतु शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है कि जानकारी आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक ने दी।
निःशक्तों के लिए
जिले की निःशक्त युवतियो के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत प्रत्येक वर्ष सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उक्त वैवाहिक कार्यक्रम निःशक्त युवतियों के लिए ही आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अभी से पंजीयन कराने के निर्देश संबंधितों को दिए गए वही जनपदो के सीईओ से अपेक्षाएं व्यक्त की गई कि उनके कार्य क्षेत्रों के ऐसी निःशक्त युवतियां जो विवाह योग्य है। उनके परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें नवीन योजनाआंे की विस्तृत जानकारी दी जाए।
खुले में शौच से विमुक्त
विदिशा जिले मेें पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में पांच ग्रामों को खुले में शौच से मुक्त कराए जाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है संभवतः ग्राम हांसुआ, तिलक देहरी, सोंठिया, पीपलखेडा और सन्नोटी 15 जुलाई तक खुले में शौच से मुक्त हो जाएंगे के आश्य की जानकारी जिला पंचायत के सीईओ श्री मिश्रा ने टीएल बैठक में दी। उन्होंने कहा कि इन पंाचो ग्रामों में हर रोज विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे है जिसमें अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं भी प्राप्त हो रही है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे इन ग्रामों में पहुंचकर स्थानीय रहवासियों की विभागीय संबंधी समस्याओं का शीघ्र निदान करंे। टीएल बैठक में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, मानव अधिकार आयोग, पीजी सेल, समाधान आॅन लाइन और जन शिकायत निवारण के प्राप्त आवेदनों पर अब तक संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाहियों की बिन्दुवार जानकारियां प्रस्तुत की गई। कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में समस्त विभागों के जिलाधिकारी मौजूद थे।
रथ को हरी झंडी दिखाई
स्कूल चले हम अभियान के उद्धेश्यों और जनजागृति के उद्धेश्य से तैयार किए गए प्रचार प्रसार रथ को आज अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया और जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्र ने कलेक्टेªट परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ लगातार तीन दिनो तक जिले के सभी विकासखण्डो के प्रमुख ग्रामो में पहुंचकर स्कूल चले हम अभियान के उद्धेश्यों को रेखांकित करेगा और लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त सीडी का प्रदर्शन एवं पेम्पलेट का वितरण करेगा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी और विदिशा बीईओ भी मौजूद थे।
रोजगार मेला 26 को
जिले के पांचवीं पास या फेल से 12वीं पास या फेल युवाओं के लिए 26 जून को रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। रोजगार मेला में एल एण्ड टी कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा कारपेंटर, कारीगर (मेशन), बार बेडिंग एवं स्टील फिक्सिंग, वेल्डिंग (पाइप संरनात्मक) इत्यादि पदो के अलावा इलेक्ट्रिकल पदो के लिए चयन किया जाएगा। जालोरी गार्डन में रोजगार मेला सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। रोजगार मेला में शामिल होने के इच्छुक युवा की आयु 18 से 35 वर्ष न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम और ऊंचाई 155 सेमी होना चाहिए। चयनित युवको के लिए राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी साढे सात हजार से साढे आठ हजार रूपए प्रदाय किए जाएंगे। पूर्व उल्लेखित पदो के लिए अनुभव, आईटीआई, एनसीव्हीटीधारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। रोजगार मेला में शामिल होने के इच्छुक युवागण अंक सूची एवं प्रमाण पत्रों की मूल एवं छाया प्रतियां, पहचान पत्र के लिए स्थाई ड्रायविंग लायसेंस, पेनकार्ड, वोटर आईडी और पता प्रमाणीकरण के लिए बिजली का बिल, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र के अलावा तीन रंगीन फोटोग्राफ पास पोर्ट साइज अपने साथ लाने होंगे। अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार के दूरभाष क्रमांक 07592-232848 पर सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें