कोचिंग कार्य हेतु आवेदन आमंत्रित
छतरपुर/16 जून/जिले में संचालित षासकीय अनुसूचित जाति बालक एवं कन्या उत्कृष्ट छात्रावासों में नवीन षैक्षणिक सत्र 2015-16 में प्रवेषित छात्र-छात्राओं को कोचिंग प्रदान करने के लिये योग्य एवं अनुभवी षिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने बताया कि जिला स्तरीय छात्रावासों में 12 षिक्षक एवं विकासखण्डस्तरीय छात्रावासों में 5 षिक्षक कोचिंग प्रदान करने हेतु निर्धारित मानदेय पर चयनित किये जायेंगे। स्थानीय षासकीय संस्थाओं में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी एवं कम्प्यूटर विषय में अध्यापन कार्य कराने वाले षिक्षक ही चयन के पात्र होंगे। कोचिंग प्रदान करने के इच्छुक षिक्षक 15 दिवस में संबंधित छात्रावास के अधीक्षक अथवा अधीक्षिका को आवष्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं।
मासिक लोक अदालत का आयोजन 27 जून कोे
छतरपुर/16 जून/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मोटर दुर्घटना दावा के प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में एवं त्वरित रूप से निराकरण के उद्देष्य से आगामी 27 जून को लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। लोक अदालत के आयोजन के पूर्व प्री-सिटिंग बैठक का आयोजन किया गया है, जिसके तहत 18 जून को यूनाइटेड इंष्योरेंस कंपनी, 19 जून को द ओरियंटल इंष्योरेंस कंपनी एवं 23 जून को नेषनल इंष्योरेंस कंपनी के अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ जिला एवं सत्र न्यायालय के विश्राम कक्ष में अपरान्ह 3 बजे से प्री-सिटिंग बैठक आयोजित होगी। दुर्घटना दावा प्रकरणों के निराकरण के लिये पक्षकार भी अपने अधिवक्ता के साथ बैठक में उपस्थित हो सकते हैं।
एडीएम अपीलीय अधिकारी नियुक्त
छतरपुर/16 जून/राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा नगर परिषद, घुवारा के आम निर्वाचन फोटोयुक्त मतदाता सूची के आधार पर कराये जाने हेतु कार्यक्रम घोषित किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर द्वारा अपर कलेक्टर श्री एस सी गंगवानी को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वसहायता समूहों को नोटिस जारी
छतरपुर/16 जून/एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, छतरपुर ग्रामीण के परियोजना अधिकारी अषोक कुमार विष्वकर्मा द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों खडगांय, परा पट्टी, पिपोराखुर्द, रामपुर कुर्रा, कीरतपुरा, बंधी एवं खज्जूपुरवा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों का संचालन विधिवत न पाये जाने, बच्चों की कम उपस्थिति, मंगल दिवस का आयोजन न होने तथा बच्चों का वजन न लिये जाने की षिकायतें पायी गयीं। इस अनियमितता पर खड़गांय केंद्र की कार्यकर्ता राम जानकी षर्मा एवं कीरतपुरा केंद्र की कार्यकर्ता पुष्पा तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दस दिवस में कार्यषैली में सुधार न पाये जाने की स्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पद से पृथक् करने की कार्यवाही की जायेगी। इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में नाष्ता वितरण न करने पर स्वसहायता समूहों को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इन समूहों में जयषंकर, सद्भावना, दुर्गा तथा स्वतंत्र स्व सहायता समूह षामिल हैं। परियोजना अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को विभागीय योजनाओं से हितग्राहियों को लाभंावित करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा एवं जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंषन योजना में पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कराने के भी निर्देष दिये गये हैं।
अनंतिम चयन सूची जारी
छतरपुर/16 जून/एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, राजनगर क्रमांक 2 अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गंज क्रमांक-1 एवं ष्यामरा में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर चयन के लिये अनंतिम सूची का प्रकाषन किया गया है। गंज क्रमांक 1 के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर नमिता षुक्ला पिता जीतेन्द्र षुक्ला तथा ष्यामरा केंद्र में सहायिका के पद पर पूनम देवी नामदेव पति अषोक नामदेव का चयन अनंतिम रूप से किया गया है। अनंतिम चयन सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति 18 जून तक संबंधित परियोजना कार्यालय राजनगर क्रमांक 2 कार्यालय में स्वीकार की जायेंगी।
चिकित्सकों को समय पर उपस्थित होने के निर्देष
छतरपुर/16 जून/जिला चिकित्सालय, छतरपुर के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक आर एस त्रिपाठी ने चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सा अधिकारियों एवं विषेषज्ञ चिकित्सकों को अस्पताल में समय पर उपस्थित होने के निर्देष दिये हैं। उन्होंने कहा है कि चिकित्सक प्रातः 8 से साढ़े 9 बजे के मध्य वार्ड में भर्ती मरीजों को देखेंगे। इसके उपरांत ओपीडी कक्ष में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अनिवार्य रूप से मरीजों को देखेंगे। अस्पताल से अनुपस्थित पाये जाने की दषा में संबंधित चिकित्सक का वेतन काटा जायेगा। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों एवं समस्त वार्ड इंचार्ज तथा ओपीडी इंचार्ज को गंभीर हालत में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को स्ट्रेचर द्वारा ही वार्डों में पहुंचाये जाने के निर्देष भी सिविल सर्जन द्वारा दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त भविष्य में मरीज के परिजनों द्वारा मरीज को हाथ से उठाकर वार्ड तक ले जाने संबंधी षिकायत पाये जाने पर संबंधित चिकित्सक तथा कर्मचारी पर कड़ी अनुषासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
नहर एवं नाली निर्माण में की गयी अनियमितता की जांच करायें
छतरपुर/16 जून/जिपं अध्यक्ष राजेष प्रजापति एवं चंदला विधायक आर डी प्रजापति द्वारा विगत् दिनों जल संसाधन विभाग की बरियारपुर बायीं नहर परियोजना के अंतर्गत उपनहर एवं नालियों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण एजेंसी एवं जल उपभोक्ता संथा द्वारा नहर एवं नाली निर्माण में व्यापक अनियमितता की गई है। ग्राम गोविन्दपुर, खड़ेहा, गोहानी, सरबई, पचवरा एवं महुई से निकलने वाली षाखा नहरों में भी घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया गया है। जिससे वितरक एवं षाखा नहर बनने से पूर्व ही नष्ट हो चुकी है। इससे सिद्ध होता है कि यह किसानों के लिये अनुपयोगी है एवं षासन की राषि का दुरूपयोग हुआ है। अतः जिपं अध्यक्ष राजेष प्रजापति द्वारा कार्यपालन यंत्री बरियारपुर बायीं नहर परियोजना के कार्यपालन यंत्री से निर्माण एजेंसी, जल संथा एवं दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं व्यय की गयी सम्पूर्ण राषि एकमुष्त वसूल कराये जाने के लिये कहा गया है।
जिला योजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन आज
छतरपुऱ/16 जून/जिला योजना समिति छतरपुर के सदस्यों के निर्वाचन हेतु 17 जून को पूर्वान्ह 11.30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में सम्मिलन का आयोजन किया गया है। समिति के 16 सदस्यों के निर्वाचन में 12 सदस्य जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से, 2 सदस्य नगर पालिका परिषद के निर्वाचित अध्यक्ष-सदस्यों में से एवं 2 सदस्य नगर परिषद के निर्वाचित अध्यक्ष सदस्योें में से चुने जायेंगे। कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर द्वारा उक्त सम्मिलन की अध्यक्षता करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी छतरपुर श्री डीपी द्विवेदी को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह सम्मिलन के दौरान षांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये छतरपुर तहसीलदार श्री विनय द्विवेदी को कार्यपालक दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने बताया कि उक्त सम्मिलन में भाग लेने के लिये जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों, नगर पालिका के निर्वाचित अध्यक्ष-सदस्यों, नगर परिषद के निर्वाचित अध्यक्ष-सदस्यों को आवष्यक होगा कि वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं संबंधित नगर पालिका परिषद/नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से इस आषय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे कि वह संबंधित जिला पंचायत/नगरीय निकाय के निर्वाचित अध्यक्ष-सदस्य हैं, तभी वह निर्वाचन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। कलेक्टर डाॅ. अख्तर द्वारा उक्त निर्वाचन के संबंध में म0प्र0 जिला योजना समिति निर्वाचन नियम 1995 के तहत प्रदत्त षक्तियों का उपयोग करते हुये अधिसूचना जारी की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें