झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (16 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जून 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (16 जून)

उत्कृष्ठ सडक के घटिया निर्माण को लेकर कांग्रेस करेगी जन आन्दोलन

झाबुआ---नगरपालिका द्वारा निर्माणाधीन उत्कृष्ठ सडक के निर्माण को लेकर भंयकर वित्तियअनियमिततायें की जाकर जनता की गाढी कमाई को  भ्रष्टाचार की भेंट में झांेका जारहा है । नगर  में किषनपुरी से लेकर उदयपुरिया मेघनगर नाके तक करीब 3 किलो मीटर लम्बे इस मार्ग में नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ठेकेदार एवं इन्जिनियरों की मिली भगत के चलते घटिया निर्माण कर करोडो रूपयों की बंदरबाट की जारही है । उक्त आरोप जिला पंचायत अध्यक्षा कलावती भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आषीष भूरिया, सेवादल सगठक राजेष भटृ, मकाहमंत्री जितेन्द्र अग्निहौत्री एवं प्रवक्ता हर्ष भटृ ने लगाते हुए कहा है कि पिछले एक साल से बनाये जारहे इस उत्कृष्ठ सडक का निर्माण षहरवासियों एवं रोक के आसपास के रहवासियों को आये दिन परेषानियों से रूबरू होना पड रहा हेै । कइ्र नागरिकगण घटिया निर्माण की वजह से अपने हाथ पैर तुडवा बैठे हे तथा कईयों के घरों में मिट्टी के कारण गंदगी का अंबार लग रहा है । सडक निर्माण  की पोल अभी से ही खुलने लग गइ्र है जबकि अभी निर्माण कार्य जारी है । घटिया डामर सडकों से उखड रही है तथा सडक  फिर से गड्ढो मे तब्दिल होने लगी है । रोड की हालत ऐसी होगई है कि सुंदर झाबुआ के नारे को यह चिढा रही है ।  उत्कृष्ठ सडक के निर्माण के नाम पर सडक के किनारों के सैकडो पूराने वृक्षो की बली देकर पर्यावरण को बिगाडने का काम किया गया है । रोड की गुणवत्ता से कोई मेल नही खा पारहा है ।ठेकेदार अपनी मनमानी पर उतारु है , वही नगरपालिका अध्यक्ष सहित पूरा अमला इस घटिया निर्माण कार्य को अपनी उपलब्धियां बता कर लोगों को भ्रमित करने में लगे हुए है । उत्कृष्ठ सडक के साथ एप्रेोच रोड अभी तक नही बनाये गये है  जिससे निकटवर्ती कालोनियों के रहवासियों को भी तकलिफों को सामना करना पड रहा हे । बारीष अब सिर पर है तथा बडे बडे गड्ढों से संभावित दुर्घटनाओं से भी इंकार नही किया जासकता है ।जिला  कांग्रेस ने इसे गंभीरता से लिया है तथा जल्द ही ऐसे घटिया निर्माण कार्य को लेकर जल्द ही जन आन्दोलन किया जावेगा ।

आज से 4 दिवसीय निषुल्क योग प्रषिक्षण शुरू, योग परिवार महिलाओं को योग से निरोग रहने का देगा मंत्र

झाबुआ ---अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को लेकर योग परिवार  द्वारा नगर की महिलाओं के लिये चार दिवसीय  निषुल्क योग प्रषिक्षण का आयोजन आज 17 जून से 20 जून तक गायत्री षक्ति पीठ कालेज मार्ग पर किया जारहा है । योगाचार्य एवं योग प्रषिक्षक सुश्री रूकमणी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गायत्री षक्तिपीठ पर नगर की महिलाओं को प्रातः साढे 5 बजे से 7 बजे तक योग गुरूओं एवं सहयोगी षिक्षकों के द्वारा योग की बारिकीयों के साथ ही योग क्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी जावेगी तथा योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ कैसे रखा जावे के बारे में बताया जावेगा । चार दिवसीय प्रषिक्षण के बाद 21 जून को विष्व योग दिवस के अवसर पर नगर की महिलाओं द्वारा सामूहिक योग क्रियाऐं प्रातः 7 बजे से  की जावेगी । गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले 4 दिवसीय योग प्रषिक्षण में योग षिक्षिकायें श्रीमती मधु जोषी, ज्योति जोषी, माया पंवार, जरीना अंसारी, भावना शाह,अंषु मेहता, हंसा उपाध्याय, साधना गेहलोत, साधना वास्केल, ममता जेन, गायत्री, जयश्री गेहलोत, दीपा दत्त, मधुबाला चैहान, विनिता सोनी, षिवकुमारी सोनी एवं श्रीमती नलीनी बैरागी ने नगर की सभी महिलाओं से अनुरोध किया है कि आज से षुरू हुए चार दिवसीय निषुल्क प्रषिक्षण में प्रातः साढे 5 बजे से 7 बजे तक सभी योगासनों एवं क्रियाओं का प्रषिक्षण प्राप्त करके स्वस्थ जीवन के महामंत्र को अंगीकार करें तथा 21 जून को आयोजित अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रातः 7 बजे से आयोजित कार्यक्रम में सहभागीय होने की अपील की गई है ।

कलेक्टर ने बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत, जिले में स्कूलो में मनाया गया प्रवेशोत्सव

झाबुआ---कलेक्टर श्रीमती अरूणा गुप्ता ने आज 16 जून को कन्या मीडिल स्कूल पेटलावद, बालक मीडिल स्कूल पेटलावद, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुरिया, बरखेडा कल्याणपुरा के स्कूलों में स्कूल चले हम अभियान के तहत मनाये जा रहे प्रवेशोत्सव में स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में आये बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया एवं बच्चों को अच्छे से पढने के लिए प्रेरित किया।

जनशिक्षक को कारण बताओं सूचना पत्र जारी
बालक मीडिल स्कूल पेटलावद में पहली कक्षा में सिर्फ दो बच्चों को प्रवेशित करवाने पर नाराजगी जाहिर की। जनशिक्षक द्वारा आंगनवाडी केन्द्र में दर्ज 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों की सूची प्राप्त कर बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश दिलवाना था किन्तु जन शिक्षक द्वारा अपने दायित्व का निर्वहन नहीं किये जाने पर कलेक्टर श्रीमति गुप्ता ने कन्या मीडिल स्कूल पेटलावद एवं बालक मीडिल स्कूल पेटलावद के जनशिक्षक को कार्यवाही के लिए कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के लिए एसडीएम पेटलावद को निर्देशित किया। उमावि रायपुरिया में वृक्षारोपण कार्य को देखकर प्रसंनता व्यक्त की। कल्याणपुरा में स्कूल से समय से पूर्व बच्चो की छूट्टी कर दिये जाने पर नाराजगी जाहिर की। ग्राम पाडलघाटी, नारंदा, मुण्डत, के स्कूल 4 बजे से पूर्व बंद पाये जाने पर नाराजगी जाहिर की एवं संस्था प्रमुखो को नोटिस जारी करने के लिए डीपीसी को निर्देशित किया। आज पहले दिन किसी भी स्कूल में मध्यान्ह भोजन कहीं नहीं मिला इसके लिए स्वयं सहायता समूहो को भी नोटिस जारी किये जायेगे। स्कूल चलो अभियान के प्रवेशोत्सव में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता के साथ प्रभारी डीपीसी महेश पाटीदार एसडीएम पेटलावद श्री जाधव सहित शासकीय सेवक उपस्थित थे।

शौर्या दल की प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

झाबुआ---शौर्या दल की एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा विगत 15 जून को किया गया। कार्यशाला में कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आर.एस.जमरा, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री बद्येल, महिला बाल विकास अधिकारी श्री अजय चैहान सहित सुपर वायजर उपस्थित थी। कार्यशाला में बताया गया कि शौर्या दल प्रत्येक ग्राम/वार्ड में गठित किया जाएगा। शौर्या दल में 10 सदस्य होगे जिसमें संवेदनशील तथा जन समुदाय से सम्मानित महिलाए रहेगी एवं ग्राम के पांच जागरूक व्यक्ति रहेगे। कार्यशाला में विभाग की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।। शौर्या दल द्वारा महिलाओं और बालिकाओं संबंधी मुद्दो पर जनसामान्य को संवेदनशील बनाया जाएगा। सामुदायिक सहभागिता से मुद्दो का निराकरण किया जाएगा। पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ महिलाओं को दिलाया जाएगा। द्यरेलू हिंसा से महिलाओं को बचाने के प्रयास किये जायेगे। कार्यशाला में बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रूपाली जैन ने भी शौर्या दल के दायित्व की जानकारी दी।

जनसुनवाई में सुनी गई समस्याएं

jhabua news
झाबुआ---आज शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कार्यालय मे जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में जनसमस्या सें संबधित आवेदन प्राप्त हुवे। जनसुनवाई में आवेदन कलेक्टर श्रीमति अरूणा गुप्ता डिप्टी कलेक्टर श्री अली ने लिये। आवेदन निराकरण के लिये संबंधित विभागों को आॅनलाइन भेज दिये गये है। जनसुनवाई में ग्राम पंचायत अनंतखेडी के सरपंच ने स्कूल से पुलिया तक बायपास रोड अनंतखेडी, अनंतखेडी -रायपुरिया मार्ग से पटेल फलिया रामपुरिया से पेटलावद मार्ग से अनंतखेडी तक रोड निर्माण के लिए आवेदन दिया। श्रीमती हनीफा पति अब्दुल रहीम (मीसाबंदी) निवासी मेघनगर ने मीसाबंदी की पेंशन दिलवाने के लिए आवेदन दिया। मोहन लालू एवं 13 अन्य कृषक ग्राम कोदली तहसील पेटलावद ने अनार के पौधे सुख जाने पर प्रति पेड 350 से 500 रूपये तक अनुदान दिलवाने एवं लोन माफ करने के लिए आवेदन दिया। ग्राम कोदली के गा्रमीणों ने गा्रम में सामूहिक बसाहट पर से गुजर रही हाई टेन्शन विद्युत लाईन हटवाने के लिए आवेदन दिया। दिनेश पिता रमेश निवासी करडावद बडी ने एमपी पीएस सी की कोचिंग के लिए सहायता दिलवाने के लिए आवेदन दिया। अमरा पिता हीरा एवं भेरूलाल रूपला निवासी सुवापाट तहसील पेटलावद ने कपिलधारा कूप की राशि का भुगतान करवाने के लिए आवेदन दिया। रमेश पिता बाबू निवासी मेघनगर ने डीजे साउण्ड के लिए लोन दिलवाने के नाम पर बैंक आॅफ बडौदा मेघनगर में 54 हजार 147 रूपये जमा करवाये जाने की शिकायत की। जयेश कुमार पिता भरतलाल निवासी पेटलावद ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शिवपुरी खेल प्रशिक्षण केन्द्र में चयन करवाने अथवा प्रशिक्षण एवं खेल सामाग्री के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन दिया। शीतला स्वयं सहायता समूह दुलाखेडी जनपद पंचायत पेटलावद ने मध्यान्ह भोजन की राशि का भुगतान करवाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर श्रीमती अरूणा गुप्ता ने एसडीएम पेटलावद को समूह के फिजिकल वेरीफिकेशन के बाद जायज होने पर राशि का भुगतान करवाने के लिए आवेदन दिया। मंजुबाई पति विजय निवासी कल्याणपुरा तहसील झाबुआ ने इंदिरा आवास स्वीकृत करवाने के लिए आवेदन दिया। ग्राम पंचायत डोकरवानी विकासखण्ड रामा में स्वीकृत ग्राम पंचायत भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने के लिए ग्रामीणों ने आवेदन दिया।

फोन पर करवाया निराकरण
कलेक्टर श्रीमती अरूणा गुप्ता ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने के लिए कार्यालय प्रमुखों से फोन पर चर्चा की एवं निराकरण की कार्य वाही करने केलिए आदेशित किया।

अब प्रेशर हार्न नहीं बजेगा, वाहन स्वामियो एवं व्यावसायियों को दिये निर्देश

झाबुआ---जिले के समस्त वाहन स्वामियों को जिला परिवहन अधिकारी ने निर्देशित किया कि वे अपने वाहनो में प्रेशर हार्न का प्रयोग न करे अपने वाहनों से प्रेशर हार्न तत्काल हटा लेवे। चेंकिग के दौरान वाहनों में प्रेशर हार्न लगे पाये जाने पर म.प्र. मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। मोटर पार्टस के दुकानदारों को भी सूचित किया गया कि वे प्रेशर हार्न की बिक्री न करे अगर वाहनों में लगाते पाये गये तो उनके विरूद्ध प्रदुषण अधिनियम के वाहन प्रदूषण विभाग द्वारा दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। जिले में संचालित प्रदूषण जांच बोर्ड को भी सूचित किया गया है कि प्रदूषण जांच के साथ ही ध्वनि प्रदूषण की भी जांव करे, अगर वाहन में प्रेशर हार्न लगा हो तो उसे हटाने के बाद ही प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र जारी करे।

टेक्टर के निचे दबने से मोत
        
झाबुआ---आरोपी चालक के द्वारा अपने टेªक्टर को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर लाया व पलटी खिला दिया, उसमें चालक मांगीलाल पिता रामचन्द्र, उम्र 25 वर्ष निवासी वडलीपाडा के दबने से मृत्यु हो गयी। थाना रायपुरिया में अप0क्र0 84/15, धारा 304-ए भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: