आज पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 जून 2015

आज पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट

दिल्ली विधानसभा में आज केजरीवाल सरकार पहला पूर्ण बजट पेश करेगी. इस बार का बजट इसलिए खास बताया जा रहा है क्योंकि ये जनता से पूछकर बनाया गया है. वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया शाम तकरीबन 4 बजे बजट पेश करेंगे.

उम्मीद  है कि बजट में ठेका कर्मचारियों और गेस्ट टीचर्स पर अहम फैसला हो सकता है. साथ ही निजी स्कूलों पर  भी बजट में ऐलान की उम्मीद की जा रही है.
उम्मीद जताई जा रही है कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्‍व वाली दिल्‍ली सरकार अपने 70 प्वाइंट एजेंडे को ध्यान में रखकर बजट पेश करेगी. इससे पहले कल विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया था. बजट पेश करने के बाद आज शाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे. 

कोई टिप्पणी नहीं: