बिहार में भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ जद (यू) का धरना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 जून 2015

बिहार में भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ जद (यू) का धरना


dharna-in-bihar-against-land-ordinance
केन्द्र सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में सोमवार को बिहार में सतारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया। इस क्रम में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों और प्रखंड कार्यालयों के सामने जद (यू) के कार्यकर्ता धरने पर बैठे। पटना के कारगिल चौक पर धरने पर बैठे कार्यकर्ता बड़े-बड़े पोसटर-बैनर लेकर सुबह ही धरना स्थल पर पहुंच गए। कारगिल चौक पर धरने पर बैठे सांसद आऱ सी़ पी़ सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक का जद (यू) विरोध करती है। उन्होंने इस विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि इससे किसानों का कुछ भला नहीं होने वाला है। 

उन्होंने कहा कि आगमी राज्य विधानसभा चुनाव में जनता के बीच इस किसान विरोधी विधेयक को लेकर हम जाएंगे। नालंदा के नूरसराय में धरने पर बैठे राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इस विधेयक को लाने के पहले किसानों से पूछा तक नहीं गया। उन्होंने कहा कि विधेयक को पास कराकर सरकार पूंजीपतियों को लाभ देना चाहती है। उन्होंने कहा कि जद (यू) इस विधेयक का सदन से लेकर सड़क तक विरोध करेगी। पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया सहित राज्य के अधिकांश प्रखंड और जिला मुख्यालयों पर जद (यू) के नेता धरने पर बैठे और प्रदर्शन किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: