कप्तानी छोड़ने के लिए तैयार हूं : धौनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 जून 2015

कप्तानी छोड़ने के लिए तैयार हूं : धौनी


dhoni-ready-to-resign-from-caiptain
महेंद्र सिंह धौनी ने भारतीय टीम के बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार श्रृंखला गंवाने के बाद कहा है कि उनके कप्तानी छोड़ने से अगर टीम के प्रदर्शन में सुधार होता है वह खुशी से ऐसा करने के लिए तैयार हैं। भारत को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में रविवार को खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।  इसके साथ ही मेजबान बांग्लादेश ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। पहले मैच में भारत को 79 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

इस साल विश्व कप से ठीक पहले आस्ट्रेलिया दौरे पर त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इसके बाद टीम विश्व कप खिताब भी बचाने में नाकाम रही और उसे सेमीफाइनल में चैम्पियन आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ भारत के खराब प्रदर्शन पर जब संवाददाता सम्मेलन में धौनी से पूछा गया कि क्या वह इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए कप्तान पद छोड़ने को तैयार हैं, भारतीय कप्तान ने कहा, "हां, अगर ऐसा होता है कि मुझे हटाने से भारतीय क्रिकेट में सुधार आने लग जाए और जो भी बुरा हो रहा है उसके लिए जिम्मेदार मैं हूं तो निश्चित तौर पर इस पद से अलग हो जाऊंगा।"

धौनी के अनुसार, "आखिरकार आप भारत को जीतते हुए देखना चाहते हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि कप्तान कौन है। मैं कभी कप्तान बनने की पंक्ति में खड़ा नहीं था। यह मेरे लिए एक जिम्मेदारी है और मैंने इसे स्वीकार किया। अगर वे मुझे यह जिम्मेदारी वापस लेना चाहते हैं तो मैं तैयार हूं।" गौरतलब धौनी वर्ष-2007 से भारतीय टीम के कप्तान हैं। उस साल वेस्टइंडीज में हुए विश्व कप के पहले दौर से भारतीय टीम के बाहर होने के बाद राहुल द्रविड को हटाकर धौनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। धौनी के नेतृत्व में भारतीय टीम टी-20 विश्व कप, विश्व कप-2011 और चैम्पियंस ट्रॉफी-2013 जीतने में कामयाब रही। साथ ही भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान हासिल करने में कामयाब रही।

कोई टिप्पणी नहीं: