इलाहाबाद में फाइटर प्लेन जगुआर दुर्घटनाग्रस्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जून 2015

इलाहाबाद में फाइटर प्लेन जगुआर दुर्घटनाग्रस्त

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में नैनी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को 8 बज कर 47 मिनट पर एयरफोर्स का फाइटर प्लेन जगुआर क्रैश हो गया है। पायलट और को-पायलट दोनों कूद कर जान बचाने में सफल रहे। इस साल एयरफोर्स का यह दूसरा जगुआर हादसे का शिकार हुआ है, इससे पहले मार्च में हरियाणा में एक प्लेन क्रैश हुआ था।

जगुआर ने इलाहाबाद के बमरौली एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। दोनों पायलट रूटीन उड़ान पर थे। उड़ान भरने के करीब 45 मिनट बाद प्‍लेन गिर गया। प्‍लेन एक घर से टकराकर खाली प्लॉट में जा गिरा। इंडियन एयरफोर्स ने कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी के ऑर्डर जारी कर दिए हैं। दोनों पायलटों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी आशुतोष मिश्रा ने कहा कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं, कोई घायल नहीं है।

वायुसेना के जांचकर्ताओं के मुताबिक, ''प्लेन का काफी मलबा जमीन के नीचे चला गया है। इस वजह से ब्लैक बॉक्स खोजने में दिक्कत आ रही है। जब तक ब्लैक बॉक्स नहीं मिल जाता, तब तक प्लेन क्रैश के कारणों का पता लगाना मुश्किल है।'' एयरफोर्स के जनसंपर्क अधिकारी बसंत कुमार ने बताया कि ब्लैक बॉक्स की खोज की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही ब्लैक बॉक्स मिल जाएगा।

रेलवेकर्मी ओम प्रकाश ने कहा, ''जब लड़ाकू विमान गिरा तो तेज धमाका हुआ। लगा जैसे यह हमारी छत पर ही प्लेन गिरा है। सभी लोग जान बचाने के लिए बाहर भागे। गनीमत रही कि विमान टकराता हुआ आगे बढ़ गया। जमीन से टकराते ही प्लेन में आग लग गई।''

कोई टिप्पणी नहीं: