अमेरिकी हवाई हमले में यमन का अल कायदा सरगना शेख अबू बशीर नासिर अल बुहैसी तथा दो अन्य आतंकवादी मारे गये । हवाई हमला यमन में किया गया। अल कायदा प्रवक्ता ने आनलाइन संबोधन में अपने सरगना तथा दो अन्य के मारे जाने की पुष्टि की है।
अल कायदा प्रवक्ता खालिद उमर बटेरफी ने आन लाइन किए गये वीडियो में बताया है कि कासिम अल रायमी को अल कायदा का नया नेता चुना गया है। बटेरफी ने बताया कि अबू बशीर नासिर अल बुहैसी अफगानिस्तान में अच्छी तरह से जाना जाता था। उसे ओसामा बिन लादेन की गोपनीय बातों की जानकारी रहती थी। पहले उसे जेल में बंद किया गया था। वह अपनी हत्या के प्रयास से भी बच गया था। बुहैसी यमन का नागरिक था। उसकी आयु 37 वर्ष की थी। 2010 में सुरक्षा परिषद ने उसे खतरनाक आतंकवादी घोषित किया था। वह तीन वर्ष तक ईरान की जेल में बंद रहा ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें