नेपाल में भूकंप से माउंट एवरेस्ट 3 सेंटीमीटर खिसका - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जून 2015

नेपाल में भूकंप से माउंट एवरेस्ट 3 सेंटीमीटर खिसका


himalay-slides-3cm-after-earthquack
नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप और बाद के ताबड़तोड़ झटकों से माउंट एवरेस्ट अपनी जगह से तीन सेंटीमीटर तक खिसक गया है। मंगलवार को जानकारी मीडिया को दी गई। समाचारपत्र 'चाइना डेली' ने चीन के सर्वेक्षण, मानचित्रण और भू-सूचना राष्ट्रीय प्रशासन का हवाला देते हुए लिखा कि नेपाल में 7.9 तीव्रता के भूकंप से माउंट एवरेस्ट दक्षिण-पश्चिम की ओर तीन सेंटीमीटर खिसक गया है।

भू-सूचना राष्ट्रीय प्रशासन वर्ष 2005 से एवरेस्ट के उत्तर की ओर उपग्रह भू-गणितीय सर्वेक्षण करा रहा है, ताकि वैज्ञानिक टेक्टोनिक प्लेटों की गति को मापा जा सके। नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद 12 मई को भी 7.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इनमें 9,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 21,000 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

बीजिंग में चीन भूकंप प्रशासन के भूविज्ञान संस्थान के उपप्रमुख जू जिवेई के मुताबिक, "माउंट एवरेस्ट लगातार उत्तर-पूर्व की ओर खिसक रहा है, लेकिन भूकंप ने इसे विपरीत दिशा की ओर धकेल दिया।"

कोई टिप्पणी नहीं: