ललित मोदी प्रकरण पर मोदी चुप क्यों : आनंद शर्मा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जून 2015

ललित मोदी प्रकरण पर मोदी चुप क्यों : आनंद शर्मा


why-modi-scilent-on-sushma-ask-congress
कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को ललित मोदी को सुषमा स्वराज की मदद मिलने से उपजे विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया। पार्टी ने कहा कि धन की हेराफेरी करने वाले मैच फिक्सर पूर्व आईपीएल प्रमुख को मानवीय आधार पर यात्रा दस्तावेज उपलब्ध कराने का दावा झूठा है। कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, "हमारा सवाल सीधे प्रधानमंत्री से है कि वह इस प्रकरण पर चुप क्यों हैं। क्या दो मापदंड हो सकते हैं? संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और भाजपा के मंत्रियों की ईमानदारी और सत्यता के अलग-अलग नियम हो सकते हैं? प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं।"

उन्होंने कहा, "उन्हें यूपीए के मंत्रियों की ईमानदारी के लिए निर्धारित किए गए मापदंडों का सम्मान करना चाहिए।" ललित मोदी को भगोड़ा और वांछित कहते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "इस व्यक्ति को एक अस्वीकार्य छूट दी गई, जबकि इसे देश के कानून के तहत प्रत्यर्पित किया जाना चाहिए था या फिर मुकदमा चलाना चाहिए था।" उन्होंने कहा, "एनडीए सरकार उसे क्यों बचा रही है? इसमें जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें सरकार में नहीं रहना चाहिए।"

कांग्रेस नेता ने कहा, "प्रधानमंत्री को इस मिलीभगत के बारे में बताना चाहिए। इस विषय में कई सवाल उठ रहे हैं। हम इस मामले की पूर्ण जांच की मांग करते हैं।" आनंद शर्मा ने इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में जांच की भी मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं: