गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों के विवादों में फंसने के बाद उनके इस्तीफे की बात खारिज कर दी। राजनाथ से जब पूछा गया कि क्या अगले माह से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले सरकार पर कुछ मंत्रियों का इस्तीफा लेने का दबाव है, तो राजनाथ ने कहा, "किसी का इस्तीफा नहीं होगा। यह संप्रग (संयुक्त प्रगितशील गठबंधन) की सरकार नहीं है। यह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार है।" वहीं केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, "हमारे मंत्रियों ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जो उनके (संप्रग) मंत्रियों ने किया था।"
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ जहां फर्जी डिग्री का मामला चल रहा है, वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी को ब्रिटेन से बाहर जाने के लिए दस्तावेज मुहैया कराने में मदद करने का आरोप है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भी ललित मोदी की सहायता करने का आरोप है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें