न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त रवि थापर पर लगा प्रताड़ना का आरोप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 जून 2015

न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त रवि थापर पर लगा प्रताड़ना का आरोप

न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त रवि थापर और उनकी पत्नी शर्मीला थापर पर अपने घर में भोजन बनाने वाले को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है. इस आरोप के बाद उन्हें न्यूजीलैंड छोड़ना होगा.

पुलिस ने बताया कि मई में स्टाफ मेंबर में शामिल एक भारतीय रसोइए ने आरोप लगाया था कि थापर की पत्नी ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की. थापर व उनकी पत्नी पर रसोइए को शारीरिक तौर पर यातनाएं देने और हमले की धमकी देने का भी आरोप लगा है.

नौकर गंभीर हालत में पुलिस को मिला था और सूत्रों के मुताबिक उसने बताया है कि उसे गुलाम की तरह रखा गया था. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित आरोपियों के खिलाफ कोई आरोप लगाना नहीं चाहता है. वह अब अपने घर जाकर खुश है और सुरक्षित है. न्यूजीलैंड पुलिस ने विदेश मंत्रालय से पूरे मामले में संपर्क किया है. न्यूजीलैंड सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि उच्चायुक्त भारत लौट रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: