ममता प्रदेश के विकास के लिए मोदी के साथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 जून 2015

ममता प्रदेश के विकास के लिए मोदी के साथ

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए वो केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगी. उन्होंने ये माना कि केंद्र के साथ कुछ वैचारित मतभेद है लेकिन वो विकास के रास्ते में नहीं आएंगी. जबरन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ अपना रूख बरकरार रखते हुए ममता ने कहा कि उनकी पार्टी भूमि विधेयक के मुददे पर कोई समझौता नहीं करेगी.

ममता ने एक स्थानीय चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘‘हम भूमि विधेयक, जबरन भूमि अधिग्रहण और सेज दर्जा देने के मुददे पर समझौता नहीं करेंगे." उन्होंने कहा कि ये मुद्दे उनकी चुनावी प्रतिबद्धता थी और वो इससे पीछे नहीं हट सकतीं.

कोई टिप्पणी नहीं: