झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (20 जून) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 जून 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (20 जून)

जिले में महासंपर्क अभियान को लेकर संभागीय संगठन मंत्री श्री बरूआ ने दिये टिप्स
  • जिले में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा महा जनसम्पर्क अभियान-

jhabua news
झाबुआ---भारतीय जनता पार्टी केे चल रहे महासम्पर्क अभियान को लेकर शनिवार को स्थानीय एम टू सभागृह में जिला भाजपा की विषेष बैठक का आयोजन भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई जिसमें जिले के सभी जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों, समस्त मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों, सम्पर्क महा अभियान के जिला एवं मंडल प्रभारियों, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के जिला संयोजको एवं मोर्चा अध्यक्षो,मण्डल अध्यक्षों ने भाग लिया । बैठक में जिले में संचालित हो रहे महा संपर्क अभियान के बारे में विस्तार से  पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की भूमिका के साथ ही आगामी दिनों में मंडलस्तर पर आयोजित होने वाली कार्यषालाओं के आयोजन, 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने केबारे में विस्तार से चर्चायें हुई । बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष शेलेष दुबे, विधायक थांदला कलसिंह भाबर,  महा संपर्क अभियान के जिला प्रभारी विजय नायर,महामंत्री प्रवीण सुराणा,, राजू डामोर, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम प्रजापति अनोखीलाल मेहता, दौलत भावसार, दिलीप कटारा  सहित जिले के सभी मंडलों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया ।  मुख्य अतिथि संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ ने बैठक में चर्चा करते हुए सभी मंडलों में कार्यसमिति की बैठकों के नियमित आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जिले में प्राथमिक सदस्यता के लक्ष्य पूरा करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महासम्पर्क अभियान में सम्पर्क करने के बारे में विस्तार से बताते हुए सक्रिय सदस्यता के बारे में भी बताया । उन्होने बताया कि भाजपा के प्राथमिक सदस्य का कार्यकाल 6 साल एवं सक्रिय सदस्य का कार्यकाल 3 साल होता है और उसे समय परनवीनीकृत कराना पडता है। श्री बरूआ ने बताया कि महासंपर्क अभियान के दोरान एक बडे लिफाफें में 5 प्रपत्र जिसमें  राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत शाह का पत्र, भारतीय जनता पार्टी के जन्म 1951 से आज तक का इतिहास का फोल्डर, केन्द्र में मोदेी सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धि का विवरण, मध्यप्रदेष में भाजपा की विचार यात्रा, षिवराजसिंह सरकार की उपलब्धियोंकी जानकारी के अलावा एक फार्म रहेगा जिसमें 30-35 बिन्दूओं की जानकारी सदस्य से संपर्क करके भरके लाना है तथा उन्ही के मोबाईल से राष्ट्रीय भाजपा को मिस्डकाल 18001034444 पर पुष्टी करण करवाना है कि उक्त व्यक्ति से सम्पर्क किया जाचुका है । उन्होने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आगामी समय में जनप्रतिनिधियों से लेकर गा्रम स्तर के लोगों के लिये भाजपा की अलग अलग कार्यषालायें आयोजित की जावेगी जिसमें भाजपा की रीति-नीति के बारे में जानकारी दी जावेगी । मंडल स्तरीय कार्यषालाओं का  आयोजन करके इसमें अपेक्षितों को आमन्त्रित करके जानकारी दी जाना है ।इसके लिये 3 वक्ता तय किये जावेगें जो महासम्पर्क अभियान, भाजपा के इतिहास एवं केन्द्र एवं प्रदेष सरकार की उपलब्धियों के बारे में अपने विचार व्यक्त करेगें । 21 जून को विष्व योग दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग भारत का सबसे प्राचीन आयाम रहा है किन्तु एक हजार बरसों की विदेषों एवं मुगलों के कार्यकाल में इसे हम भूल  से गये थे । प्रधानमंत्री मोदी ने 177 देषों से यूनाईटेड नेषन आर्गेनाईजेषन में चर्चा करके इस दिवस को मनाने  का यूएनओ से निर्णय करवाया है । पूर्ववर्ती सरकारों ने इस दिषा में कोई ध्यान ही नही दिया था,मोदी जी के प्रयासों से ही 21 जून को विष्व के 192 देषों में योग दिवस एक साथ मनाया जावेगा । भारतीय संस्कृति के लिये हम राजनीति करते है हमारी नैतिक जिम्मेवारी है कि विष्व योग दिवस पर हम सभी इसमें सहभागिता करें । इसके  पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने  महासम्पर्क अभियान, सदस्यता अभियान, विष्व योग दिवस के बारे में संबोधित करते हुए जिले के सभी 11 मंडलों के माध्यम से महासंपर्क अभियान जो जिले में 1 से 15 जुलाई्र तक चलाया जावेगा, में घर घर जाकर नये सदस्यों को महासपंर्क अभियान का साहित्य एवं प्रपत्र पूर्ति करने के लिये की गई कार्यवाही के बारे में विस्तार से बताया ।सम्पर्क टीम में एक महिला पदाधिकारी भी शामील रहेगी । इस अवसर पर अनोखीलाल मेहता ने भी  इस अभियान  को समयबद्ध तरिके से पूर्ण करने की जरूरत बताई तथा अपने व्यस्ततम समय में से समय निकाल कर इसे प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने की बात कहीं । कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रवीण सुराणा ने किया ।

सकल व्यापारी संघ के सर्वानुमति से चुनाव सम्पन्न, अग्रवाल अध्यक्ष पटेल सचिव निर्वाचित

jhabua news
झाबुआ---सकल व्यापारी संघ झाबुआ की शुक्रवार रात्री को राजवाडा चैक स्थित श्रीराम मंदिर में आयोजित साधारण सभा में नवीन कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों को सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सर्वानुमतिसे चयन किया गया । करतलध्वनि के बीच श्री निर्मल अग्रवाल को सकल व्यापारी संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया । वही श्री कमलेषपटेल को संगठन के सचिव का दायित्व सौपा गया । सह सचिव के रूप  में पंकज मोगरा एवं अमीत जेन को निर्वाचित किया गया ।  दो कोषाध्यक्ष बनाये गये जिसमें  राजेष शाह एवं अब्बास बोहरा को जिम्मेवारी सोपी गई । संगठन के 12 उपाध्यक्ष बनाये गये जिसमें मनोज बाबेल, नीरज राठौर, संजय शाह,दीपक माहेष्वरी,पुष्पकरण सोनी, ओम सोनी, भरत बाबेल, जीवन पडियार, युसुफ राबिया आलूवाले, कमलेष कोठारी, संतोष नाकोडा, प्रेम प्रकाष कोठारी, एवं मनीष व्यास को उपाध्यक्ष के दायित्व को सौपा गया । संगठन के कानूनी सलाहकार एडवोकेट रमेष डोसी, आंनन्दीलाल संघवी, एवं राजेन्द्र संघवी रहेगें । सकल व्यापारी संघ के सरंक्षक के रूप  में राजेन्द्र यादव, नुरूद्दीन बोहरा, हरीष शाह, अषोक सकलेचा, प्रवीण रूनवाल एवं कैलाष श्रीमाल रहेगें ।  कार्यकारिणी में नीरज गादिया, नितेष कोठारी, मनोजराठौर,कनोज कटकानी, वैभव नीमा, दिनेष जेैन, शालीन जैन, उल्लास जैन, भेरूलाल पोरवाल, मनोज संघवी एवं विकास शाह को लिया जावेगा । सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का करतल ध्वनि से स्वागत किया गया । अध्यक्ष निर्मल अग्रवाल ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र यादव की सेवाओं को संगठन विस्मृत नही कर सकता । उनके मार्गदर्षन मे व्यापारी हित में टीम भावना के साथ एक जूट होकर कार्य किया जावेगा।

योगाचार्य एलसी जैन ने दिये योग के टिप्स, जैेन सोष्यल ग्रुप का योग प्रषिक्षण सम्पन्न 

झाबुआ---जैन सोष्यल ग्रुप झाबुआ द्वारा अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में निषुल्क योग प्रषिक्षण षिविर का आयोजन स्थानीय शगुन गार्डन में संपन्न हुआ । आज के युग में अधिकांष लोग किसी न किसी रोग से  पीडित है,और रोग मुक्ति के लिये योग की शरण में जाते दिखाई दे रहे है । उपरोक्त बात को ध्यान में रखते हुए मानव कल्याण की भावना से आयोजित योग षिविर में इन्दौर से पधारे योगाचार्य  एलसी जैन ’षीतल’ द्वारा आसन ,षवासन,ध्यान,प्राणायम का प्रषिक्षण देते हुए कइ्र्र असाध्य बीमारियों के निदान के उपाय बतलाये  व स्वस्थ जीवन जीने की कला का प्रषिक्षण प्रदान किया । कार्यक्रम में ग्रुप के अभय रुनवाल,भरत बाबेल, उल्लास जैन द्वारा एलसी जैेन का स्वागत किया गया । कार्यक्रम में ग्रुप के प्रवीण रुनवाल, संजय मेहता, पंकज मोगरा,निर्मल अग्रवाल,आषीषजैन, राजेष मेहता, नीतिन सकलेचा, मनोज कटकानी, षिरीष शाह  आदि उपस्थित थे ।

योग सन्देष यात्रा निकाल कर दिया योग का सन्देष, आज से 8 दिवसीय मधुमेह निवारण योग षिविर होगा शुरू

jhabua news
झाबुआ---अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उज्जैन योग लाईफ सोसायटी के सौजन्य सेभारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पंतजलि योग समिति  के द्वारा शनिवार को प्रातः साढे सात बजे से योग सन्देष यात्रा का आयोजन किया गया ।  वाहनों पर सवार होकर समिति के सदस्य नीरजसिंह राठौर, ललीत त्रिवेदी, जयेन्द्र बैेरागी, कमलेष पटेल, तेजमल कोठारी रविराजसिंह राठौर, डा. केके त्रिवेदी, गजेन्द्रसिंह चन्द्रावत, बहादूर भाटी, खुजेमा भाई बोहरा,नरेन्द्रसिंह राठौर, विनोद जायसवाल सहित बडी संख्या में लोगों ने  वाहन रैली निकाल कर पूरे नगर में 21 जून को विष्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेने की अपील कर सन्देष यात्रा निकाली । समिति के रविराजसिंह राठोर ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून को प्रातः 7 बजे से 7-37 बजे तक पेलेस गार्डन में योग क्रियाये कुमारी गरीमा जायसवाल, खुजेमा बोहरा, राजकुमार देवल, जगदीष वैष्णव आदि योग साधकों द्वारा योगाभ्यास कराया जावेगा । प्रातः योग के पष्चात प्रो के के त्रिवेदी द्वारा योग एव उसके मानव शरीर पर सकारात्मक प्रभाव विषय पर व्याख्यान दियाजावेगा । 21 जून  से ही पैलेस गार्डन पर 8 दिवसीय मधुमेह मुक्त भारत अभियान के तहत योग का विषेष कार्यक्रम सतत चलाया जावेगा  जिसमें विषेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मधुमेह की निषुल्क जांच भी की जावेगी ।

विश्व योग दिवस पर आज होगा मुख्य आयोजन, पेंषनर्स एवं वरिष्ठ नागरिकों से की सहभागी होने की अपील 

झाबुआ ---अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज उत्कृष्ठ मेदान पर प्रातः 7 से 7-37 बजे तक योग का सामूहिक आयोजन होगा । जिला पेंषनर एसोसिएषन के अध्यक्ष रतनसिंह राठौर ने अधिक से अधिक संख्या में पेंषनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों से  उपस्थित होकर सहभागी होने की अपील की है ।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 6-42 पर मध्यप्रदेष गान होगा 7 बजे से मुख्यमंत्री के संदेष का वाचन होगा इसके बाद योग क्रियायें की जावेगी । वरिष्ठ नागरिक फोरम के उपाध्यक्ष एमसी गुप्ता, पेंषनर्स संगठन के पुष्पेन्द्र व्यास, पीडी रायपुरिया, बीएल साकी, राजेन्द्रकुमार सोनी ने सभी पेंषनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की हे ।

‘‘आव्हान संस्था ‘‘ द्वारा 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ
  • प्रथम दिवस योगाभ्यास एवं योग का महत्व, द्वितीय दिवस में ध्यान योग एवं महत्व

  थांदला---21 जून अंन्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में म.प्र. जन अभियान परिषद् के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था ‘‘ आव्हान सोश्यल वेलफेयर आर्गनाईजेशन,‘‘ द्वारा थान्दला विकासखण्ड में 20 जून से दो दिवसीय योग एवं ध्यान योग शिविर का आयोजन स्थानीय बावडी मन्दिर परिसर में किया जा रहा है। जिसमें योग प्रशिक्षक श्री कुलदीप झाला एवं श्री महेन्द्र उपाध्याय द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जन अभियान  परिषद् के जिला समन्वयक श्री वीरेन्द्रसिंह ठाकुर द्वारा योग का महत्व एवं दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा जन अभियान परिषद् के मार्गदर्शन में जिले में 180 प्रस्फुटन ग्रामों तथा ब्लाक मुख्यालयों एवं जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले योग शिविरों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी ।  उनके द्वारा बताया गया कि जिले में नवांकुर योजनान्तर्गत चयनित 25 स्वंयसेवी संगठनों द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को किया जावेगा । बावडी मन्दिर परिसर में संस्था द्वारा आयोजित किए गए इस दो दिवसीय योग शिविर के प्रथम दिवस में योग प्रशिक्षक कुलदीप जी झाला एवं महेन्द्र जी उपाध्याय द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को योग के विभिन्न आयामो पर योग करवाया एवं इससे होने वाले मानसिक एवं शारिरिक लाभ के बारे में बताया । संस्था प्रमुख हेमेन्द्र अग्रवाल द्वारा 21 जून को आयोजित होने वाले ध्यान योग के बारे में बताया तथा सभी प्रशिक्षणार्थियों से निवेदन किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनावे । कार्यक्रम में जन अभियान परिषद् की ब्लाक समन्वयक वर्षा डोडियार , संस्था के कोषाध्यक्ष चन्द्रकान्त कोरी , भरत बामनिया एवं  राहुल वाघेला, चन्द्रकान्त धानक , दीपक सोलंकी , राजेन्द्र, पियूष, एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन संस्था के चन्द्रकान्त कोरी ने माना एवं सभी प्रतिभागियों को 21 जून योग शिविर में शामिल होने के लिए निवेदन किया ।

हत्या का अपराध पंजीबद्ध

झाबुआ---फरियादिय बदलीबाई पति सेवला पटलिया उम्र 55 वर्ष निवासी मदनकुई ने बताया कि उसके पुत्र पिकु पिता सवला उम्र 28 वर्ष को अचानक हिचकी आई, जिससे वह गिर गया, इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मर्ग क्र0 29/15 की पीएम रिपेर्ट में दम घुटने से मृत्यु होना पाये जाने पर थाना रानापुर में अप0क्र0 282/15, धरा 302 ताहि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: