केजरीवाल ने DERC से बिजली के बढ़े दर पर फैसले वापस लेने को कहा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जून 2015

केजरीवाल ने DERC से बिजली के बढ़े दर पर फैसले वापस लेने को कहा

आप सरकार ने दिल्ली के बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी) को एक पत्र लिखकर उससे कहा है कि हाल में बिजली के बढ़े उप-कर को वापस लिया जाए. पार्टी ने कहा कि आदेश बिजली अधिनियम की कुछ धाराओं के मुताबिक नहीं है.

पत्र में कहा गया है, ‘‘आदेश बिजली अधिनियम 2003 की धारा 62(4) के मुताबिक नहीं है जिसमें वित्त वर्ष में केवल एक बार कर बढ़ाने की अनुमति दी जाती है.’’ दिल्ली के उर्जा सचिव सुकेश कुमार जैन की तरफ से लिखे पत्र में डिस्कॉम के कैग ऑडिट का भी जिक्र किया गया है. इसने कहा, ‘‘इस प्रकार पीपीएसी (बिजली खरीद समायोजन मूल्य) समायोजन के नाम पर इस चरण में कोई भी शुल्क वृद्धि नहीं की जा सकती.’’

कोई टिप्पणी नहीं: