मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया दुग्ध निर्माण का प्रशिक्षण
- प्रभारी कलेक्टर श्री तोमर ने कहा दुग्ध वितरण में किया जावे निर्देशों का पालन
खण्डवा 18 जून,2015 - आगामी 1 जुलाई से प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं एवं आगंनवाडि़यो मे बच्चो को दुग्ध का वितरण प्रारम्भ किया जायेगा। इसके लिये गुरूवार 18 जून को जिला पंचायत सभागृह मे ब्लाक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को सॉची दुग्ध संयत्र खण्डवा के प्रबंधक एस.जी.जाधव एवं दूधशीत केन्द्र खण्डवा के प्रबंधक एस.के.कराहे द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि दूध बनाने वाले स्थल पर सफाई रखें, बच्चों को सूखा दूध पाउडर बिल्कुल न दिया जावे, दूध वितरण के ज्यादा से ज्यादा आधे घण्टे पहले ही बनाया जावे, उपयोग में आने वाले बर्तन साफ हों, दूध बनाने वाले व्यक्ति को कोई संक्रामक बीमारी न हो। उल्लेखनीय है कि वितरण होने वाला दूध शासन द्वारा रोज, स्ट्रॉबेरी, इलायची, चॉकलेट व पाइनेपल फ्लेवर में उपलब्ध कराया जावेगा। प्रत्येक दूध पैकेट को उत्पादन तिथी से दो माह के भीतर उपयोग किया जाना अनिवार्य होगा। इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर श्री अमित तोमर द्वारा ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को बताया गया कि वह मैदानी अमले को प्रशिक्षण सावधानी पूर्वक देवें। किसी भी स्थिति अंतिम उपयोग तिथी के पूर्व दूध का उपयोग कर लिया जावे। दूध वितरण में बताई जाने वाली समस्त सावधानियों का प्रमुखता से ध्यान रखा जावे। इस प्रशिक्षण में महिला बाल विकास के जिला परियोजना अधिकारी श्री राजेश गुप्ता, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री डी.के. दशोरे, सहायक परियोजना अधिकारी श्री जितेन्द्र नामदेव, महिला बाल विकास के समस्त विकासखण्ड परियोजना अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रत्येक जनपद पंचायत से दो आंगनवाडी सुपरवाईजर, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, खण्ड स्त्रोत समन्वयक व जनशिक्षक उपस्थित रहे।
प्रभारी कलेक्टर श्री तोमर ने की स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा
खण्डवा 18 जून, 2015 - प्रभारी कलेक्टर श्री अमित तोमर द्वारा 18 जून गुरूवार को स्वच्छ भारत मिशन के कार्यो की प्रगति की उपयंत्रीवार समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में शौचालय निर्माण हेतु उपयंत्रियों को दिये गये लक्ष्य एवं उनकी प्रगति की जानकारी ली गई। श्री तोमर द्वारा निर्देश दिये गये कि सहायक यंत्री व उपयंत्री द्वारा शौचालय निर्माण के कार्यो का सतत् निरिक्षण किया जाये एवं यदि स्थल पर निर्माण कार्य घटिया पाया जाता है तो संबंधित उपयंत्री, स्वच्छ भारत मिशन के ब्लाक कार्डीनेटर के विरूद्ध शासकीय कार्यवाही की जाये। समय पर लक्ष्य पूर्ति न करने वाले के विरूद्ध भी कठोर कार्यवाही की जावेगी। श्री तोमर ने सभी निर्माण कार्यो के स्थल की कार्य प्रारम्भ के पूर्व की फोटो का कार्य समाप्ति के उपरांत की फोटो अनिवार्य रूप से फाईलो में संधारण करने के निर्देश दिये। उपयंत्रियो को कार्यो की डी.पी.आर समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये गये। बैठक में अति.मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.आर.कानूड़े एवं जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती शीतलसिंह द्धारा स्लाइड सौ के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन के प्रावधानो, जनपदो के वार्षिक, अर्धवार्षिक, व तिमाही लक्ष्यो व उनके विरूद्व प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए अनंतिम सूची जारी, दावे आपत्ति आमंत्रित
खण्डवा 18 जून,2015 - एकीकृत बाल विकास परियोजना खालवा अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद सहायिका के 3 एवं मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र में उप कार्यकर्ता के 7 रिक्त पदों हेतु कार्यालय द्वारा विभिन्न तिथियों में जारी विज्ञप्ति अनुसार आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर आवेदिकाओं का मेरिट क्रम तैयार करने के लिए 17 जून को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरसूद की अध्यक्षता में खण्ड स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा ग्राम वार प्राप्त आवेदनों में से अनंतिम सूची जारी कर 23 जून तक दावे आपत्ति प्राप्त किये गये है। इच्छुक व्यक्ति संबंधित परियोजना कार्यालय में कार्यालयीन समय में कार्यदिवसों में लिखित में अपने दावे-आपत्ति दस्तावेजों सहित प्रस्तुत कर सकते है। दावे-आपत्ति के निराकरण उपरांत अंतिम चयन सूची जारी की जावेगी।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रषिक्षण शुरू
खण्डवा 18 जून, 2015 - नेहरू युवा केन्द्र खण्डवा द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु खण्डवा जिले के सात ब्लाकों मंे योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी ब्लाकों में नेहरू युवा केन्द्र खण्डवा से जुडे़ युवा मण्डलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया सभी स्थानों पर 70 से 80 युवाओं को योग का प्रशिक्षण दिया जावेगा ताकि 21 जून को मनाये जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अनुभवी युवाओं द्वारा योग किया जा सके। इसके अलावा गुरूवार को नेहरू युवा केन्द्र खण्डवा द्वारा इण्डोर स्टेडियम खण्डवा में खण्डवा ब्लाक के युवाओं के साथ मिलकर योगाभ्यास का प्रषिक्षण पतंजली योगपीठ हरिद्वार से प्रषिक्षित योग शिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक लेखापाल के. ओछाने, आस्था वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्री राजेष शुक्ला,एवं अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित थे। 18 जून को ब्लाक पुनासा के ग्राम मोहना हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रागंण में योगाभ्यास का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।
स्कूली बच्चों को 15 जुलाई तक निरूशुल्क गणवेश मुहैया कराने के निर्देश
खण्डवा 18 जून,2015 - शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत पहली कक्षा से 8 वीं कक्षा तक के बच्चों को 15 जुलाई के पूर्व निरूशुल्क गणवेश मुहैया कराने के निर्देश दिये गये हैं । आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा इस संबंध में जारी निर्देशों के अनुसार पहली से पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले बालकों को फुल शर्ट व हाफ पैंट, बालिका के लिये शर्ट और ट््यूनिक अथवा शर्ट व ब्लाउज का सेट एक जोड़ी गणवेश माना जायेगा । इसी प्रकार 6वीं से 8वीं तक के बालकों को फुल शर्ट व फुल पैंट व बालिकाओं के लिये सलवार कुर्ता और दुपटटा का सेट एक जोड़ी गणवेश माना गया है। राज्य शासन द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि गणवेश के लिये दी जाने वाली राशि नकद या बियरर चैक के रूप में नहीं दी जायेगी। गणवेश के रंग और डिजायन का निर्धारण शाला प्रबंधन समिति कर इसकी सूचना अभिभावकों को देगी।
योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित होगा
खण्डवा 18 जून,2015 - प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम 21 जून 2015 को गुरू गोविन्दसिंह स्टेडियम ग्राउंड सिविल लाईन खण्डवा पर आयोजित किया जाएगा। प्रभारी कलेक्टर श्री अमित तोमर ने बताया कि योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के मद्देनजर ब्लॉक एवं संकुल स्तर पर प्रषिक्षण आयोजित किये जा चुके है। योग प्रषिक्षण की व्यवस्था मोतीलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खण्डवा के सभाकक्ष में 20 जून तक प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे के मध्य की गई है। योग प्रषिक्षण षिविर में उपस्थित होकर षिविर का अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।
जमीनों की रजिस्ट्री अब से होगी ई-पंजीयन के माध्यम से
खण्डवा 18 जून,2015 - आगामी 1 जुलाई से जमीनों एवं भवनों की स्टांपिंग और ई-रजिस्ट्री प्रारंभ हो जाएगी। इस संबंध में वाणिज्यकर विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले यह व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के सिर्फ 5 जिलों अनूपपुर, बालाघाट, सिहोर, टीकमगढ़ और उज्जैन में थी। अधिसूचना में कहा गया है कि जिन दस्तावेजों का रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1908 की धारा 17 के तहत रजिस्ट्रीकरण एवं स्टांपिंग अनिवार्य है। उनका विभागीय इलेक्ट्रानिक रजिस्ट्रीकरण पद्धति (संपदा) द्वारा प्रदेष के समस्त उप पंजीयक कार्यालयों में 1 जुलाई 2015 से ई-रजिस्ट्रीकरण एवं ई-स्टाम्पिंग द्वारा भी किया जा सकेगा। उक्त अधिनियम की धारा 18 के तहत जिन दस्तावेजों का रजिस्ट्रीकरण एवं स्टांपिंग अनिवार्य नहीं है उनका ई-रजिस्ट्रीकरण एवं ई-स्टांपिंग ऐच्छिक होगा। ई-पंजीयन से जहां समय की बर्बादी रूकेगी। वही दलालों के कारण आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों से भी बचा जा सकेगा। इस व्यवस्था से स्टाम्प निर्धारित दर का ही लगेगा। इसके लिए सेवा प्रदाता नियुक्त किये जायेगें। ई-पंजीयन से शीघ्र रजिस्ट्री मिल जाएगी तथा स्टाम्प की कालाबाजारी भी बंद हो जाएगी तथा अनावश्यक दस्तावेज से भी निजात मिलेगी।
पेंषनरों के लिए डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र की व्यवस्था लागू
खण्डवा 18 जून,2015 - मध्यप्रदेष षासन के वित विभाग द्वारा प्रदेष के पेंषनरों व परिवार पेंषनरों के लिए आधार बायोमेट्रिक आथेन्टिकेषन आधारित ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की व्यवस्था लागू की गई है। यह व्यवस्था ऐसे पेंषनरों व परिवार पेंषनों के के लिए लागू होगी जिनके पास आधार नंबर उपलब्ध है।
वित विभाग द्वारा राज्य के पेंषनरों व परिवार पेंषनरों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की अनिवार्यता को समाप्त किया गया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव वित्त द्वारा पेंषनरों हेतु डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र सिस्टम के क्रियान्वयन के संबंध में आयोजित बैठक में आवष्यक निर्देष दिए गए है तथा इसकी सूचना सभी पेंषनर एसोसिएषन, जिला प्रषासन व जिला पेंषन अधिकारी को देने के लिए निर्देषित किया गया है। सभी संभागीय व जिला पेंषन अधिकारियों को राज्य षासन द्वारा लागू की गई। इस नवीन व्यवस्था का अधिक से अधिक पेंषनरों व परिवार पेंषनरों द्वारा उपयोग करने के लिए प्रचार-प्रसार हेतु निर्देष दिए गए है। पेंषनरों के लिए ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र संबंधी नवीन व्यवस्था की प्रक्रियात्मक जानकारी वेबसाईट www.jeevanpramaan.gov.in पर भी उपलब्ध है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें