माराडोना ने की फीफा अध्यक्ष पद की अपनी दावेदारी की पुष्टि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 जून 2015

माराडोना ने की फीफा अध्यक्ष पद की अपनी दावेदारी की पुष्टि


maradona-confirm-to-fight-fifa-president-election
अर्जेटीना के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह फीफा अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी के इच्छुक हैं। उरुग्वे के प्रसारणकर्ता विक्टर ह्यूगो मोराल्स के अनुसार, माराडोना फीफा के चार बार के अध्यक्ष रहे सेप ब्लाटर के कट्टर आलोचक हैं। फीफा पर भ्रष्टाचार के व्यापक आरापों के बाद पांचवें कार्यकाल के लिए अध्यक्ष चुने जाने के कुछ ही दिनों बाद ब्लाटर ने इस्तीफा दे दिया।

माराडोना ने इसके बाद रिक्त चल रहे फीफा अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने का निर्णय लिया। मोराल्स ने सोमवार को ट्वीट कर इसका खुलासा किया। इस्तीफा दे चुके ब्लाटर अगले चुनाव तक पद पर बने रहेंगे, जो इसी वर्ष के आखिर में दिसंबर में अगले वर्ष होने की उम्मीद है। मोराल्स को 1986 के विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ माराडोना के दूसरे शानदार गोल के लिए की गई अपनी कमेंट्री के लिए जाना जाता है।

मोराल्स ने कहा कि माराडोना ने उन्हें इस निर्णय को सार्वजनिक करने का अधिकार प्रदान किया है कि वह फीफा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में खड़े होंगे। मोराल्स ने ट्वीट किया, "माराडोना ने मुझे बताया कि वह फीफा अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे और उन्होंने मुझे इस सूचना को सार्वजनिक करने का अधिकार भी दिया है।"

कोई टिप्पणी नहीं: