कोलकाता से ढाका के बीच बस सेवा शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 जून 2015

कोलकाता से ढाका के बीच बस सेवा शुरू


kolkata-dhaka-bus-starts
अगरतला होते हुए कोलकाता से ढाका के लिए बस सेवा सोमवार से शुरू हो गई। करुणामयी अंतर्राष्ट्रीय बस अड्डे से 37 यात्रियों को लेकर पहली बस ढाका के लिए सोमवार को रवाना हुई। पश्चिम बंगाल एवं त्रिपुरा सरकार द्वारा संचालित इस बस सेवा के तहत कोलकाता से ढाका के लिए सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) जबकि ढाका से कोलकाता के लिए सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

पश्चिम बंगाल राज्य परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक निलांजन शांडिल्य ने कहा, "37 यात्रियों को लेकर पहली बस रवाना हुई, जिसमें से 32 यात्री ढाका तक जाएंगे, जबकि शेष यात्री अगरतला तक जाएंगे।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में छह जून को यह बस सेवा शुरू की। ढाका तक बस का किराया 1,400 रुपये जबकि अगरतला तक का किराया 1,700 रुपये रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: