बिहार चुनाव पर मायावती का मंथन शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जून 2015

बिहार चुनाव पर मायावती का मंथन शुरू

mayawati-on-bihar-election
बिहार में सितंबर-अक्टूबर में हाकने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में मंथन शुरू हो गया है। पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को बिहार में अपनी पार्टी के नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा भी की। पार्टी प्रमुख मायावती अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक एक महीने लखनऊ में ही डेरा जमाए रहेंगी। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश और बिहार की चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक करेंगी। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में मायावती ने कहा कि बिहार एक पिछड़ा हुआ राज्य है और वहां रहने वाले खासकर अधिसंख्य दलितों, अतिपिछड़ों व मुस्लिम वर्ग के लोगों की आबादी काफी ज्यादा गरीब है। 

उन्होंने कहा कि बिहार में सर्वसमाज में से खासकर दलितों, अति पिछड़ों व धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग में से मुस्लिम समाज के लोग अगर एकजुट होकर 'बीएसपी मूवमेंट' से जुड़ते हैं तो उनकी राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक स्थिति भी काफी ज्यादा सुधरकर वैसी ही बेहतर हो सकती है जिसकी कल्पना बाबा साहेब अंबेडकर ने की थी और उसके लिए जीवनभर अथक प्रयास करते रहे। मायावती ने बिहार की ताजा राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ बिहार में भाजपा की चुनावी रणनीति व नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (यू) सरकार के प्रति जनभावना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया और चुनावी संभावनाओं के बारे में बातचीत की। 

उन्होंने बिहार के पार्टी प्रभारियों व जिम्मेदार पदाधिकारियों से कहा कि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है और बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन में इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए। साथ ही, मूवमेंट से जुड़े मिशनरी लोगों को टिकट के वितरण में खास ध्यान रखा जाना चाहिए। बसपा मुखिया ने कहा कि बिहार में बीएसपी मूवमेंट की जड़े हैं और बसपा के लोग विधायक भी बनते रहे हैं। आगे भी पार्टी को कैडर के आधार पर तैयार करने का प्रयास लगातार जारी रखना है।  उन्होंने कहा कि बसपा राजनीतिक पार्टी के साथ-साथ एक सामाजिक आंदोलन भी है और इसी के मद्देनजर न केवल पार्टी के जनाधार को आगे बढ़ाना है, बल्कि इस आंदोलन को गति देने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव पूरी तैयारी व मुस्तैदी के साथ लड़ना है।

कोई टिप्पणी नहीं: