उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकार जगेंद्र सिंह हत्याकांड पर मंगलवार को कहा कि समाजवादी अन्यायी नहीं होते और न ही उनकी सरकार किसी के साथ अन्याय होने देगी। उन्होंने हालांकि राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा की गिरफ्तारी या बर्खास्तगी का आश्वासन नहीं दिया।
बहराइच के बलहा विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक बंशीधर की बेटी की शादी समारोह में पहुंचे अखिलेश ने पत्रकार हत्याकांड को लेकर सरकार के मंत्री पर मीडिया द्वारा उठाए गए सवालों को टालते हुए कहा, "यह शादी समारोह का मौका है। विधायक जी को बधाई दीजिए, उनकी बेटी को आशीर्वाद दीजिए।"उन्होंने कहा, "समाजवादी सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें